hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जीवा हत्याकांड में लापरवाही उजागर – कोर्ट की सुरक्षा में तैनात छह सिपाही निलम्बित, SIT ने लिए बयान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जीवा हत्याकांड में लापरवाही उजागर – कोर्ट की सुरक्षा में तैनात छह सिपाही निलम्बित, SIT ने लिए बयान
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

जीवा हत्याकांड में लापरवाही उजागर – कोर्ट की सुरक्षा में तैनात छह सिपाही निलम्बित, SIT ने लिए बयान

Vinayak Barot
Last updated: June 9, 2023 12:54 am
Vinayak Barot
Published: June 9, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 8 जून। लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या मामले में शासन स्तर से बड़ी काररवाई हुई है और गुरुवार को अफसरों ने कोर्ट की सुरक्षा में तैनात छह पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया। इनमें एक महिला सिपाही भी है। शुरुआती पड़ताल में इन पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गठित एसआईटी ने गुरुवार शाम जेसीपी कानून व्यवस्था के कार्यालय में जीवा की सुरक्षा में आए 10 पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों के बयान लिए। फिर मौके पर पहुंचने वाले पुलिस अफसरों से घटना का पूरा ब्योरा लिया।

डीसीपी मुख्यालय ने पुलिस लाइन से डयूटी पर आए हेड कांस्टेबिल सुनील दुबे, मो. खालिद, अनिल और सिपाही सुनील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र के निलम्बन का आदेश जारी किया जबकि डीसीपी पश्चिम ने वजीरगंज कोतवाली की सिपाही निधि देवी के खिलाफ निलम्बन की काररवाई की। गुरुवार दोपहर लखनऊ बार में बैठक कर वकीलों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ काररवाई की मांग भी की थी।

एसआईटी ने दो घंटे तक लिए बयान

उधर एसआईटी में शामिल आईजी प्रवीण त्रिपाठी, मोहित अग्रवाल, जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने गुरुवार शाम को बयान लेना शुरू किया। फिर कुछ प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मियों से भी सवाल जवाब किए। इसके बाद डीसीपी व एडीसीपी से विजय के बयान के बारे में पूछा। उससे मिली रिवाल्वर के बारे में भी जानकारी ली। एसआईटी शुक्रवार को कोर्ट परिसर फिर पहुंचेगी। इस टीम ने बुधवार रात को भी कोर्ट परिसर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली थी।

21 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया विजय यादव

उधर जीवा की हत्या करने के साथ कई लोगों को घायल करने के आरोपित विजय यादव उर्फ आनंद यादव को देर शाम मेडिकल कॉलेज जाकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हृषिकेश पांडेय ने 21 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में लिए जाने का आदेश दिया।

विजय यादव के विरुद्ध पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने सात जून को वजीरगंज थाने में धारा 307/ 302/ 332/ 353 आईपीसी एवं 7 क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि घटना के समय विजय यादव को मौके पर ही पकड़ लिया गया था तथा उसके पास से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद की गई थी।

विजय मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट सर्जिकल वार्ड नंबर 3 ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

इस मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर वजीरगंज मनोज कुमार मिश्र ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि घटना के समय विजय यादव को लोगों द्वारा चोटें पहुंचाई गई थी, जिसके कारण वह मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट सर्जिकल वार्ड नंबर 3 ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। विवेचक ने न्यायालय से अनुरोध किया कि मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे न्यायलय के समक्ष पेश करना संभव नहीं है, लिहाजा उसका न्यायिक रिमांड मेडिकल कालेज ट्रॉमा सेंटर चलकर स्वीकृत कर लिया जाए। मामले को देखते हुए सीजेएम हृषिकेश पांडे ने कोर्ट मुहर्रिर देवेंद्र सिंह एवं हरेराम उपाध्याय के साथ शाम लगभग 7.30 बजे मेडिकल कॉलेज जाकर अभियुक्त का न्यायिक रिमांड स्वीकृत किया।

You Might Also Like

टाटा ओपन महाराष्ट्र : दूसरी सीड बोपन्ना-रामकुमार सहित दो भारतीय जोड़ियां सेमीफाइनल में, साकेत-मुकुंद हारे
गुजरात के इन दो बड़े मंदिरों ने 200 किलो सोने को किया मोनेटाइज…बैंकों से मिली बड़ी रकम
कैमरून में जिहादी आतंकवादियों के हमले में मारे गए 12 सैनिक, 10 अन्य घायल
पीएम मोदी 15 से 19 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा पर रहेंगे
अखलाक लिंचिंग : भड़काऊ भाषण मामले में संगीत सोम दोषी करार, अदालत ने लगाया 800 रुपये जुर्माना
TAGGED:Jeeva murder caseNegligence exposedSIT took statementsSix constables suspended
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?