hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रूस में राष्ट्रीय शोक : कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले के बाद लापता लोगों की तलाश अब भी जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > रूस में राष्ट्रीय शोक : कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले के बाद लापता लोगों की तलाश अब भी जारी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

रूस में राष्ट्रीय शोक : कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले के बाद लापता लोगों की तलाश अब भी जारी

Revoi Editor
Last updated: March 25, 2024 3:16 am
Revoi Editor
Published: March 25, 2024
Share
SHARE

मॉस्को, 24 मार्च। रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार की रात हुए आतंकी हमले में 130 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब भी लापता लोगों के परिवार वाले और दोस्त अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी पाने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रूस में रविवार को राष्ट्रीय शोक मनाया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के अनुसार, सांस्कृतिक संस्थानों में कार्यक्रम रद कर दिए गए, झंडे आधे झुकाए गए और टेलीविजन पर मनोरंजन और विज्ञापन निलंबित कर दिए गए। घटनास्थल के पास एक अस्थायी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाले लोगों की भारी भीड़ जुटी।

पुष्पांजलि अर्पित करने आए एंड्रे कोंडाकोव ने कहा, ‘लोग एक संगीत कार्यक्रम में आए थे, कुछ लोग अपने परिवारों के साथ अच्छा समय बिताने आए थे। मैं यहां प्रभावित हुए सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं और मृतकों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।’ स्मारक पहुंचीं मरीना कोरशुनोवा ने कहा, ‘यह एक त्रासदी है, जिसने हमारे पूरे देश को प्रभावित किया है।’

गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट समूह ने सोशल मीडिया पर संबद्ध चैनलों पर साझा किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। बचावकर्मी क्षतिग्रस्त इमारत में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं और शव बरामद होने से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, कुछ परिवारों को अब भी नहीं पता चल सका है कि शुक्रवार को कॉन्सर्ट हॉल के कार्यक्रम में गए उनके रिश्तेदार जीवित हैं या नहीं।

इगोर पोगाडेव अपनी पत्नी के संगीत कार्यक्रम में जाने के बाद उनके संदेशों का जवाब नहीं देने के बाद से पत्नी के बारे में कोई जानकारी पाने के लिए उत्सुक नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मैं हर तरफ घूमा, पत्नी को खोजा, मैंने सभी से पूछा, मैंने तस्वीरें दिखाईं। कोई कुछ नहीं बता सका।’

You Might Also Like

निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर के अलावा तीन अन्य राज्यों में अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए
गर्भवती भारतीय पर्यटक की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र : फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार पूरा, 39 मंत्रियों में पंकजा मुंडे व उनके भाई धनंजय भी शामिल
LAC पर डेमचोक व देपचांग में पीछे हटीं भारत व चीन की सेनाएं, जल्द शुरू होगी पेट्रोलिंग
पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस से बोलीं शिल्पा शेट्टी – मेरा कोई लेना-देना नहीं, राज कुंद्रा भी निर्दोष
TAGGED:Loved ones still searchingmoscowNational mourning in Russiaterrorist attack in concert hall
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?