hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नेशनल मैथमेटिक्स डे : अब तक इन चार भारतीयों को मिल चुका है रामानुजन अवार्ड
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > नेशनल मैथमेटिक्स डे : अब तक इन चार भारतीयों को मिल चुका है रामानुजन अवार्ड
महत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

नेशनल मैथमेटिक्स डे : अब तक इन चार भारतीयों को मिल चुका है रामानुजन अवार्ड

Vinayak Barot
Last updated: December 22, 2022 5:57 pm
Vinayak Barot
Published: December 22, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर। भारत में हर वर्ष 22 दिसम्बर को नेशनल मैथमेटिक्स डे (National Mathematics Day) के रूप में मनाया जाता है। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के सम्मान में उनके जन्मदिन 22 दिसम्बर को नेशनल मैथमेटिक्स डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी।

वहीं, रामानुजन पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 45 वर्ष से कम आयु के गणितज्ञों को क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य को स्वीकार करने के लिए दिया जाता है। इसकी स्थापना 2004 में हुई थी और पहली बार 2005 में ब्राजील के गणितज्ञ मार्सेलो वियाना को मिला था।

हाल ही में इंडियन स्टैटिस्टकल इंस्टीट्यूट (आईएसआई), कोलकाता में गणित की प्रोफेसर नीना गुप्ता को गणित के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक रामानुजन पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार का पूरा टाइटल रामानुजम प्राइज फॉर यंग मैथमेटिशियन है। अल्जेब्रिक जियोमेट्रो और कम्यूटेटिव अल्जेब्रा में शानदार कार्य के लिए नीना गुप्ता को ‘विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों का 2021 DST-ICTP-IMU रामानुजन पुरस्कार’ दिया गया है।

नीना गुप्ता रामानुजन पुरस्कार जीतने वालीं चौथी भारतीय

नीना गुप्ता रामानुजन पुरस्कार जीतने वाली चौथी भारतीय और तीसरी महिला हैं। उन्हें पहले 2019 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिला था। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार भी जीता था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डनलप के खालसा हाई स्कूल से की थी, तब से उनकी गणित में गहरी रुचि थी।

इन भारतीयों को भी मिल चुका है यह सम्मान

इससे पहले तीन भारतीय गणितज्ञों को यह सम्मान दिया जा चुका है। सुजाता रामदोरई (2006), अमलेंदु कृष्णा (2015) और ऋतब्रत मुंशी (2018) में ये सम्मान पा चुके हैं।

रामानुजन अवार्ड की पात्रता

रामानुजन अवार्ड विकासशील देशों के युवा मैथमेटिशियन को साल 2005 के बाद से हर वर्ष प्रदान किया जाता है। इस अवार्ड को, ‘अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिज़िक्स’ द्वारा भारत सरकार के ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग’ तथा अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार हर वर्ष 31 दिसम्बर को विकासशील देश के उन शोधकर्ताओं को दिया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र (मैथ्स के क्षेत्र) में उत्कृष्ट काम किया हो और उनकी उम्र 45 या उससे कम हो। गणितीय विज्ञान की किसी भी शाखा में काम करने वाले शोधकर्त्ता इसके पात्र हैं।

You Might Also Like

ईरान में हमास नेता इस्माइल हनियेह की हत्या, इजराइल पर शक
सीबीएसई की 10वीं कक्षा के परिणाम भी घोषित, 94.40 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण
यूपी : शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई FIR,जानें क्या है मामला
थाईलैंड ओपन : किदांबी श्रीकांत, सिंधु व लक्ष्य सहज जीत से अंतिम 16 में, मालविका व देविका भी आगे बढ़ीं
अयोध्या में आज भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे पीएम मोदी
TAGGED:MathematicsNational Mathematics DayRamanujan Award
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?