hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- झूठ का फूल बन चुका है लूट का फूल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- झूठ का फूल बन चुका है लूट का फूल
देश-विदेशहिन्दी

अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- झूठ का फूल बन चुका है लूट का फूल

sanket
Last updated: October 27, 2021 6:57 pm
sanket
Published: October 27, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 27 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का ‘झूठ का फूल’ लूट का फूल’ बन गया है। अखिलेश ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 24 घंटे जनता को ठगा जा रहा है। किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी सभी परेशान हैं। अपराधियों को खुली छूट है और प्रशासन तंत्र कानून व्यवस्था बनाए रखने में पंगु साबित हो रहा है। महिलाओं की जिंदगी सर्वाधिक असुरक्षित है। भाजपा ने प्रदेश को बर्बादी और बदनामी में ढकेल दिया है, जनता अब उससे मुक्ति चाहती है। सन् 2022 के विधान सभा चुनावों में भाजपा को हर हाल में सत्ता से बाहर हो जाना है।

उन्होंने कहा कि आज केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों की प्राथमिकता है गरीब तबके की जेब काटना और गरीब परिवारों की मूलभूत सुविधाएं छीन लेना। खाद्य पदार्थों की कीमतें लोगों की पहुंच से बाहर हैं। रसोईं गैस महंगी है। बिजली की दरें भी बढ़ी हैं जबकि बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। महंगाई चरम पर है। डबल इंजन सरकार के बावजूद बाजार पर नियंत्रण नहीं। गरीब को दो जून की रोटी भी मिलना दूभर है।

मुख्यमंत्री अपराध नियंत्रण की बड़ी डींगे हांकते हैं परन्तु हकीकत यह है कि अपराधी बेखौफ हैं। जाति-धर्म देखकर अपराधियों से भी व्यवहार किया जाता है। दबंगों के आगे पुलिस असहाय दिखती है। कानून व्यवस्था में सुधार की जगह पुलिस खुद फर्जी केस बनाने, फर्जी एनकाउंटर करने में बदनाम है। हिरासत में मौतों के मामले में मानवाधिकार आयोग कई नोटिस राज्य सरकार को दे चुका है। अब तो स्थिति यह है कि अपराधी पुलिस पर भारी पड़ रहें हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बेटी सुरक्षा पर खुले आम झूठ बोलने वाले भाजपाइयों की ढोल की पोल खुल ही जाती है। अभी मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर अगवा करने का प्रयास सुर्खियों में रहा। झँगहा में युवती के साथ छेडख़ानी की घटना हुई। उसके भाई ने विरोध किया तो उसे भी पीटा गया।

भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ समाज को बांटने का काम किया है। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताने के अलावा वह अपनी एक योजना नहीं गिना सकती है। झूठे वादों और लुभावने भाषणों से अब जनता प्रभावित होने वाली नहीं है। वह सच जान गई है और यह भी उसने तय कर लिया है कि अब वह भाजपा के किसी झांसे में नहीं आएगी। वह भाजपा को हराएगी और समाजवादी पार्टी को सत्ता में बिठाएगी।

You Might Also Like

भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड तेजी, सेंसेक्स पहली बार 81,000 अंक के पार
मुजाहिद्दीन, सिमी और नक्सलियों के निशाने पर अमित शाह, बिहार यात्रा से पहले हाई अलर्ट जारी
ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, पहला मैच पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
लिमिटेशन पीरियड बढ़ाने संबंधी आदेश एक अक्टूबर से वापस लेगा सुप्रीम कोर्ट
उत्तर प्रदेश : सीएम योगी के मीडिया सलाहकार की चेतावनी – ‘उपद्रवी याद रखें, शुक्रवार के बाद शनिवार जरूर आता है’
TAGGED:akhilesh yadavHindi newsNational
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?