hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम : मुस्लिम बहुल सीटों ने बचाई AAP की लाज, 80 प्रतिशत रहा स्ट्राइक रेट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम : मुस्लिम बहुल सीटों ने बचाई AAP की लाज, 80 प्रतिशत रहा स्ट्राइक रेट
चुनावदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम : मुस्लिम बहुल सीटों ने बचाई AAP की लाज, 80 प्रतिशत रहा स्ट्राइक रेट

Revoi Editor
Last updated: February 9, 2025 12:57 am
Revoi Editor
Published: February 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदों के विपरीत रहे क्योंकि 70 में से महज 22 सीटों पर जीत के चलते पार्टी का 10 वर्षों से जारी शासन हाथ से जाता रहा जबकि भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 48 सीटों के साथ 27 वर्षों बाद सत्ता में वापसी की है। हालांकि मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवारों ने आम आदमी पार्टी की लाज बचाई है और 80 फीसदी स्ट्राइक रेट से पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

दिल्ली चुनाव परिणाम पर एक नजर

आम आदमी पार्टी ने मुस्लिम बहुल सीटों – ओखला, बल्लीमारान, मटिया महल, सीलमपुर और मुस्ताफाबाद में मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से मुस्तफाबाद छोड़ अन्य चार सीटों पर पार्टी प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल रहे।

ओखला : ओखला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के मनीष चौधरी को 23639 वोटों से हराया। अमानतुल्लाह खान को कुल 88943 वोट मिले जबकि मनीष चौधरी को 65304 वोट हासिल हुए। वहीं 39,558 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम उम्मीदवार शिफा उर रहमान रहे।

बल्लीमारान : बल्लीमारान से भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इमरान हुसैन जीते हैं। उन्होंने भाजपा के कमल बागरी को 29823 वोटों से हराया। इमरान हुसैन को 57004 वोट मिले जबकि कमल बागरी को 27181 वोट हासिल हुए। यहां कांग्रेस के हारुन यूसुफ 13059 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

सीलमपुर : सीलमपुर सीट पर आम आदमी पार्टी के चौधरी जुबेर अहमद ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के अनिल शर्मा को 42477 वोटों से शिकस्त दी। चौधरी जुबेर अहमद को 79009 वोट जबकि अनिल शर्मा को 36532 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के अब्दुल रहमान को कुल 16551 मत मिले हैं।

मटिया महल : मटिया महल में आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल ने बीजेपी की दीप्ति इंदौरा को 42724 वोटों से हराया। इकबाल को कुल 58120 वोट मिले जबकि दीप्ति इंदौरा 15396 वोट हासिल कर सकीं। यहां से तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार आसिम अहमद खान रहे, जिन्हें 10295 वोट मिले।

मुस्तफाबाद : हालांकि एक अन्य मुस्लिम सीट मुस्तफाबाद में आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। यहां भाजपा के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने 17578 वोटों से आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को पराजित किया। मोहन बिष्ट को 85215 वोट मिले हैं जबकि आदिल अहमद खान को 67637 वोट मिले। तीसरे नंबर पर एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन रहे, जिन्हें कुल 33474 वोट हासिल हुए। दिलचस्प यह है कि मुस्तफाबाद सीट पर सर्वाधिक लगभग 68 फीसदी वोटिंग हुई थी।

You Might Also Like

भाजपा नेता नितेश राणे ने केरल को बताया ‘मिनी पाकिस्तान’, भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी से की यह बड़ी मांग
केंद्र सरकार का फैसला – अब ट्रांसजेंडरों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
स्वामी प्रसाद का नया राग – राम मंदिर आंदोलन के कारसेवक अराजक तत्व, मुलायम का गोलियां चलवाना सही निर्णय था
केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट
तमिलनाडु के राज्यपाल का विवादित बयान, भड़की कांग्रेस, कहा- गवर्नर वही कर रहे, जो प्रधानमंत्री करवाना चाह रहे हैं
TAGGED:aapDelhi Assembly Election ResultsMuslim majority seats
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

August 10, 2026

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?