hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्नी जेनेट संग किया ताजमहल का दीदार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्नी जेनेट संग किया ताजमहल का दीदार
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्नी जेनेट संग किया ताजमहल का दीदार

Revoi Editor
Last updated: May 25, 2026 6:01 pm
Revoi Editor
Published: May 25, 2026
Share
SHARE

आगरा, 25 मई। भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी जेनेट डी. रुबियो, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी थे।

सर्जियो गोर ने ताज के सामने खिंचवाई तीन तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें रुबियो दंपति और गैब्रियल को भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों के साथ गोर ने लिखा – मार्को रुबियो, जेनेट डी रुबियो और रॉबर्ट गैब्रियल के साथ आइकॉनिक ताजमहल पर वापस आकर शानदार अनुभूति हुई।’ उन्होंने ताजमहल को भारत की असाधारण विरासत और कारीगरी का अद्भुत प्रतीक बताया और कहा कि इसकी खूबसूरती हमेशा मंत्रमुग्ध कर देती है।

Wonderful to be back at the iconic Taj Mahal with @SecRubio, @jeanettedr4 and Robert Gabriel. A breathtaking symbol of India’s extraordinary heritage and craftsmanship. pic.twitter.com/ezoCNJ3l1C

— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 25, 2026

उल्लेखनीय है कि मार्को रुबियो चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने कोलकाता से की फिर दिल्ली आए, जहां उनका कार्यक्रम का काफी व्यस्त रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ह्वाइट हाउस आने का न्योता दिया। रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता काफी सफल रही।

आगरा के बाद आमेर महल देखने जयपुर पहुंचे

तीसरे दिन उन्होंने आगरा के बाद राजस्थान का रुख किया। पत्नी के साथ वह जयपुर स्थित आमेर महल घूमने गए, जहां उन्हें राजस्थान की संस्कृति और विरासत से रूबरू कराया गया। उनके आगमन के चलते आमेर महल को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रखा गया। रुबियो दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से आगरा से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे।

मार्को रुबियो सोमवार को जयपुर में गुजारने के बाद मंगलवार की सुबह दिल्ली जाएंगे, जहां वह क्वाड बैठक में शामिल होंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक मामलों में सहयोग को और मजबूत करना है।

You Might Also Like

पीएम ट्रूडो के बयान पर भारत का बड़ा एक्शन, कनाडा के डिप्लोमेट को 5 दिन में देश छोड़ने का आदेश
ICC महिला टी20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित : 6 अक्टूबर को होगी भारत व पाकिस्तान की भिड़ंत
कपिल सिब्बल ने कहा – ‘न्यायपालिका की मौजूदा स्थिति पर मेरा सिर शर्म से झुक जाता है’
यूपी के सीएम योगी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
पंजाब : राडार पर अमृतपाल सिंह की NRI पत्नी, गुप्त तरीके से हुई थी दोनों की शादी
TAGGED:Jeanette RubioMarco RubioRubio visited the Taj Mahal with his wifeUS Secretary of state
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?