1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बाघेई बोले- होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स, सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य प्रक्रिया
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बाघेई बोले- होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स, सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य प्रक्रिया

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बाघेई बोले- होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स, सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य प्रक्रिया

0
Social Share

तेहरान, 25 मई। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां ईरान टोल नहीं वसूलेगा। लेकिन जो सेवाएं दी जाएंगी, उनके लिए ‘उचित मूल्य’ लेना सामान्य बात है। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते को लेकर चल रही सकारात्मक खबरों के दौरान बाघेई ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा, ‘हम सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए स्ट्रेट के आस-पास स्थित देशों के संपर्क में हैं।’

अमेरिका की प्रतिबद्धताओं पर ‘कोई गारंटी नहीं’

संभावित समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्रतिबद्धताओं पर ‘कोई गारंटी नहीं’ है और ईरान को किसी भी ‘धमकी’ की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो बदलाव हुए हैं, उनमें खास बात पाकिस्तान के अलावा अन्य देशों का मध्यस्थता में शामिल होना रहा है, और बातचीत में लेबनान संघर्ष समाप्त करने से जुड़ा एक प्रावधान भी शामिल किया गया है।

फिलहाल अमेरिका–ईरान वार्ता में परमाणु मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही

ईरानी प्रवक्ता ने यह भी बताया कि फिलहाल अमेरिका–ईरान वार्ता में परमाणु मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही है और ध्यान ‘संघर्ष समाप्त करने’ पर केंद्रित है। उन्होंने आशंका जताई कि इजराइल इस बातचीत को कमजोर करने की कोशिश कर सकता है।

बाघेई ने ये बात ऐसे समय में की है, जब भारत दौरे पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत को लेकर आज कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। उनके अनुसार रविवार को दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हो पाया, लेकिन इसे बहुत बड़ी बात नहीं मानना चाहिए। रुबियो की मानें तो अमेरिका ने ईरान के सामने एक मजबूत प्रस्ताव रखा है। इसमें होर्मुज को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तय समय के अंदर गंभीर बातचीत करने की बात शामिल है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code