hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुंबई पुलिस ने पेड कटेंट एंगल से शुरू की जांच, क्या कुणाल कामरा को शिंदे के खिलाफ टिप्पणी के लिए पैसे मिले थे?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मुंबई पुलिस ने पेड कटेंट एंगल से शुरू की जांच, क्या कुणाल कामरा को शिंदे के खिलाफ टिप्पणी के लिए पैसे मिले थे?
राष्ट्रीयमनोरंजनमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यहिन्दी

मुंबई पुलिस ने पेड कटेंट एंगल से शुरू की जांच, क्या कुणाल कामरा को शिंदे के खिलाफ टिप्पणी के लिए पैसे मिले थे?

Revoi Editor
Last updated: March 25, 2025 9:11 pm
Revoi Editor
Published: March 25, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 25 मार्च। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ विदास्पद टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा को समन जारी करने के बाद मुंबई पुलिस ने अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगा रही है कि क्या कामरा को इस कॉमेडी के लिए पैसे मिले थे।। पुलिस ने यह काररवाई कामरा के मुंबई स्थित घर पर समन भेजने के बाद शुरू की है।

दरअसल, कामरा ने इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा था कि वह माफी नहीं मांगेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था वह पुलिस की जांच और कोर्ट की कार्यवाही में सहयोग करेंगे। पुलिस अब यह जांचना चाह रही है कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधे गए चुटकुलों के पीछे की कोई साजिश थी। वहीं कामरा ने आज भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जारी एक नए वीडियो में सरकार पर खूब तंज कसा है।

ह्वाट्सएप से भेजा समन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कामरा को शिवसेना प्रमुख का मजाक उड़ाने के लिए पैसे या किसी अन्य तरह का मुआवजा मिला था। शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी से कामरा के टिप्पणी के बाद इसी तरह की साजिश की आशंका जताने वाला बयान दिया था। कॉमेडियन के तमिलनाडु में होने की बात कही जा रही है, जबकि उनके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। उन्हें ह्वाट्सएप के जरिए भी समन भेजा गया है।

टूल किट का हिस्सा है कॉमेडी?

पुलिस जांच का दूसरा पहलू यह है कि क्या कामरा को विवाद को जन्म देने वाले पैरोडी गाने की स्क्रिप्टिंग में कोई मदद मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए जांच के दौरान कुणाल कामरा के फोन और अन्य उपकरणों की जांच की जा सकती है।

वहीं शिंदे पर टिप्पणी के लिए शिवसेना कार्यकार्ताओं के निशाने पर आए कुणाल कामरा ने सोमवार रात एक बयान जारी कर कहा था कि एक कॉमेडियन के शब्दों के लिए किसी कार्यक्रम स्थल पर हमला करना उतना ही मूर्खतापूर्ण है, जितना कि टमाटर ले जा रही एक लॉरी को पलट देना, क्योंकि आपको बटर चिकन पसंद नहीं आया। उल्लेखनीय है कि कामरा ने एक पैरोडी गीत के जरिए महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की थी। इसके बाद शिंदे पर आधारित एक गीत सुनाया था। हालांकि इसमें शिंदे का नाम नहीं था।

You Might Also Like

कांग्रेस सांसद मो. जावेद ने वक्फ संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
उत्तराखंड में बोले अमित शाह – छोटे राज्यों के विकास के बिना ‘विकसित भारत’ संभव नहीं
पाकिस्तान: इमरान खान का बड़ा बायान, कहा- गुलामी से बेहतर है जेल की अंधेरी कोठरी
शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा-भाजपा को हराने के लिए ही बना इंडिया गठबंधन
सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मेदिनीपुर रैली से पहले धमाका, दो लोगों की मौत
TAGGED:commenting against Shindekunal kamraMumbai Policepaid content angle
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?