मध्य प्रदेश : बुरहानपुर में 60 से ज्यादा लोगों का थाने पर हमला, 3 आरोपितों को लेकर हुए फरार, 4 पुलिसकर्मी घायल

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश), 7 अप्रैल। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 60 से अधिक लोगों ने शुक्रवार तड़के एक पुलिस थाने में घुस कर वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और एक ईनामी डकैत सहित तीन आरोपितों को हिरासत से छुड़ा कर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी भव्या मित्तल समेत अन्य अधिकारी नेपानगर थाने पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि यह घटना आज तड़के करीब तीन बजे नेपानगर थाने में हुई और हमलावरों ने पुलिस के कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए बुरहानपुर में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

लोढ़ा ने बताया कि हमलावर गिरफ्तार किए गए 32,000 रुपये के ईनामी डकैत हेमा मेघवाल (40), मगन पटेल और एक अन्य युवक को अपने साथ ले गए। इन तीनों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि रात के समय इस थाने में चार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। हमला करने वाले 60 से अधिक लोग थे, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। इन पर कड़ी काररवाई होगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular