Site icon hindi.revoi.in

मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी : सुप्रीम कोर्ट में बढ़ाई जाएगी जजों की संख्या, अब 34 से बढ़कर 38 जज हो जाएंगे

Social Share

नई दिल्ली, 5 मई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश (CJI) सहित जजों की संख्या को वर्तमान 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 33 जज और चीफ जस्टिस हैं। इस संख्या को चार और बढ़ाने के लिए संसद के अगले सत्र में एक विधेयक लाया जाएगा। संसद से विधेयक पारित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में प्रधान जज सहित जजों की संख्या 38 हो जाएगी।

जजों की संख्या बढ़ाने के लिए संसद के अगले सत्र में लाया जाएगा विधेयक

सरकार का कहना है कि जजों की संख्या बढ़ने से सुप्रीम कोर्ट का कामकाज ज्यादा तेज और प्रभावी होगा, जिससे लंबित मामलों का निबटारा तेजी से हो सकेगा और लोगों को समय पर न्याय मिल पाएगा। इस फैसले से जुड़े खर्च, जैसे जजों की सैलरी, स्टाफ और अन्य सुविधाएं, भारत की संचित निधि (Consolidated Fund of India) से पूरी की जाएंगी। संविधान के अनुच्छेद 124 में के तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या तय करने का अधिकार संसद के पास है।

कब-कब बढ़ी सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या?

Exit mobile version