hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मायावती का तंज – दलितों और पिछड़ों के प्रति सपा की षड्यंत्रकारी नीति तनिक भी नहीं बदली
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मायावती का तंज – दलितों और पिछड़ों के प्रति सपा की षड्यंत्रकारी नीति तनिक भी नहीं बदली
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का तंज – दलितों और पिछड़ों के प्रति सपा की षड्यंत्रकारी नीति तनिक भी नहीं बदली

Vinayak Barot
Last updated: May 30, 2023 9:31 pm
Vinayak Barot
Published: May 30, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 30 मई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की हार पर तंज कसते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि दलितों और पिछड़ों के प्रति सपा की षड्यंत्रकारी नीति तनिक भी नहीं बदली है। उन्होंने दलितों और पिछड़ों के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से भी सपा से सावधान रहने की अपील की।

बसपा प्रमुख ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों के लिए कल हुए उपचुनाव में, हार निश्चित होने के बावजूद, चुनाव में सपा द्वारा दलित व ओबीसी उम्मीदवार को खड़ा करना, हरवाना तथा ज्यादा संख्या बल होने पर इनकी अनदेखी करना यह साबित करता है कि इन वर्गों के प्रति सपा की षड्यंत्रकारी नीति थोड़ी भी नहीं बदली।”

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘सपा व इनकी सरकारों के दौरान ऐसी ही संकीर्ण व घृणित राजनीति के कारण दलितों, अन्य पिछड़ों का काफी अहित होता रहा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ इसीलिए आगे ऐसे नुकसान से बचने के लिए इन वर्गों के लोगों को बहुत ही सावधान रहने की ज़रूरत है….।’’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान परिषद उप चुनाव का परिणाम आने के बाद ट्वीट किया था ” जब दलित और पिछड़ों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, तभी उनको अपना अधिकार मिलेगा।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को विधान परिषद की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों को हरा दिया। लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफे और बनवारी लाल दोहरे के निधन के बाद इन दोनों सीटों पर उपचुनाव करना जरूरी हो गया था।

सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए आचार्य का कार्यकाल जनवरी 2027 तक था जबकि दोहरे का कार्यकाल जुलाई 2028 में समाप्त होना था। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन के अंतिम दिन 18 मई को पर्चा दाखिल कर सबको चौंका दिया था, क्योंकि विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भाजपा उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग से आने वाले राम जतन राजभर और अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाले राम करण निर्मल को अपना उम्‍मीदवार बनाया था।

You Might Also Like

भारत की फ्रांस के साथ 63,000 करोड़ की डील, नौसेना में शामिल होंगे 26 राफेल मरीन विमान
20 से अधिक मुकदमे, एक लाख का इनाम, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर नवीन
महबूबा मुफ्ती ने खारिज की जम्मू-कश्मीर की परिसीमन रिपोर्ट, बोलीं – यह भाजपा के विस्तार की रिपोर्ट
एक दिनी सीरीज : विराट कोहली चोटिल, इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच से हो सकते हैं बाहर
अफगान तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी पहुंचे दिल्ली, एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय संबंधों करेंगे चर्चा
TAGGED:BSP ChiefDalits and OBCsmayawatiMLC bypollSP's conspiratorial policy
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?