Homeहिन्दीराजनीतिमायावती ने दोहराया - 'बसपा से गठबंधन को सब आतुर, लेकिन हम...

मायावती ने दोहराया – ‘बसपा से गठबंधन को सब आतुर, लेकिन हम अकेले लड़ेंगे चुनाव’

लखनऊ, 30 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट तौर पर कहा है कि बसपा अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव और चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव में अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बसपा से गठबंधन के लिए सभी आतुर हैं, लेकिन पार्टी ‘इंडिया’ या ‘एनडीए’ किसी गठबंधन का हिस्‍सा नहीं होगी। उन्होंने मीडिया से भी कहा कि वह बार-बार भ्रांतियां न फैलाए।

एनडीएऔर इंडियाकी नीतियों के खिलाफ बसपा अनवरत संघर्षरत

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक के बाद एक कई टिप्‍पणियों में कहा कि बसपा ये चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। बुधवार को उन्‍होंने कहा कि ‘एनडीए’ और ‘इंडिया’ दोनों गठबंधन में अधिकतर गरीब विरोधी जातिवादी, सांप्रदायिक, धन्‍नासेठ-समर्थक और पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं, जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अतः मीडिया से अपील – नो फेक न्यूज प्लीज़।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीएसपी, विरोधियों के जुगाड़/जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे/बिखरे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके गठबंधन से सन 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा तथा चार राज्यों में विधानसभा का आमचुनाव लडे़गी। मीडिया बार-बार भ्रांतियां न फैलाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments