hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मानसून की बारिश से कई राज्य प्रभावित, उत्तराखंड में एक बार फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > क्षेत्रीय > मानसून की बारिश से कई राज्य प्रभावित, उत्तराखंड में एक बार फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा
क्षेत्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

मानसून की बारिश से कई राज्य प्रभावित, उत्तराखंड में एक बार फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा

Vinayak Barot
Last updated: September 13, 2024 4:32 pm
Vinayak Barot
Published: September 13, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 सितंबर,  उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बादलों का जमावड़ा है और कई जगह भारी बारिश भी हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर मानसून का दबाव धीरे-धीरे उत्तर की ओर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है, इसके परिणामस्वरूप अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश होगी।

केदारनाथ यात्रा रोकी गई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास का इलाका बरसात से तरबतर है। पिछले 48 घंटे से कभी मध्यम तो कभी तेज बरसात हो रही है। आज भी दिल्ली-एनसीआर को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही।

उत्तराखंड में तो आज बारिश कहर बरपा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान यही संकेत दे रहा है। खराब मौसम की वजह से गुरुवार को केदारनाथ यात्रा रोक दी गई।

इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली के लिए येलो, उत्तराखंड के लिए रेड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल ओडिशा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने मानसून के बारे में एक तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि मौजूदा मौसम प्रणाली अगले नौ घंटों तक उत्तर भारत के क्षेत्र को प्रभावित करेगी।

राजस्थान में धौलपुर और आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पार्वती बांध के 10 गेट खोल दिए गए हैं। इससे 50 गांव संकट से घिर गए हैं।

मानसून की वापसी अगले हफ्ते से संभव
मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहेंगे। अधिकांश हिस्सों में बारिश होती रहेगी। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग का कहना है कि देश को अगले सप्ताह से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच देश से लौटने लगेगा। यह आमतौर पर पहली जून तक केरल में प्रवेश करता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से हटना शुरू हो जाता है। 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है।

कहीं अधिक, कहीं कम पानी बरसा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, देश में एक जून से अब तक के मानसून सीजन में 836.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वर्षा से आठ प्रतिशत अधिक है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 16 प्रतिशत कम, उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में क्रमश: चार, 19 और 25 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

तीन दिन भारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी तीन दिन तक उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत अधिक बारिश की चेतावनी दी है।

इन प्रदेशों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड शामिल हैं।

सोनप्रयाग में 2500 यात्री फंसे
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश की वजह से कल केदारनाथ पैदल मार्ग को बंद करना पड़ा। सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम से किसी को नीचे नहीं भेजा गया। यात्रा बंद होने के कारण सोनप्रयाग में लगभग 2,500 यात्री फंसे हुए हैं। राज्य में बारिश और भूस्खलन के कारण 168 मार्ग बंद हैं।

इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, बार्डर रोड से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के 12 में से पांच जिलों में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

You Might Also Like

कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : अमित मिश्र का हरफनमौला प्रदर्शन, गत उपजेता ईश्वरदेव मिश्र एकादश फाइनल में
AAP को समर्थन देगी सपा, भड़के संदीप दीक्षित, कहा- ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि कांग्रेस मजबूत हो
अलर्ट : भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 6 माह बाद एक दिन में चार हजार से ज्यादा नए मामले
जम्मू-कश्मीर : परिसीमन आयोग की अंतिम रिपोर्ट जारी, केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू
शारजाह-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट की कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग, विमान में आई थी तकनीकी खराबी
TAGGED:again in Uttarakhandby monsoon rainsKedarnath Yatra stoppedMany states affected
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?