1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. अलर्ट : भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 6 माह बाद एक दिन में चार हजार से ज्यादा नए मामले
अलर्ट : भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 6 माह बाद एक दिन में चार हजार से ज्यादा नए मामले

अलर्ट : भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 6 माह बाद एक दिन में चार हजार से ज्यादा नए मामले

0
Social Share

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस रफ्तार पकड़ता प्रतीत हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत ने बुधवार को 4,435 नए COVID-19 संक्रमण दर्ज किए हैं। यह बीते छह माह यानी सितम्बर के बाद एक दिन के हिसाब से सबसे बड़ी छलांग है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 23,091 हो गई। पिछले वर्ष 25 सितंबर को कुल 4,777 मामले दर्ज किए गए थे।

4,435 नए केस, दिनभर में 15 लोगों की मौत

मंत्रालय की ओर से पूर्वाह्न आठ बजे उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार ताजा मामलों के साथ भारत का COVID-19 आंकड़ा 4.47 करोड़ (4,47,33,719) तक बढ़ गया है। 15 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में चार मौतें हुईं। वहीं छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई।

दैनिक सकारात्मकता दर 3.38 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,79,712 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत थी। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 2.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

मांडविया बोले – चिंता की बात नहीं, मंत्रालय ने सतर्क रहने की दी सलाह

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में चल रहे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या नहीं बढ़ी है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एडवाइजरी में यह भी सिफारिश की गई है कि कोविड-19 के लक्षणों को नजरअंदाज न करें क्योंकि मौजूदा मौसम वायरस के प्रसार को आसान बना सकता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code