hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान से लेकर स्वदेशी युद्धपोत और योग की सफलता का किया जिक्र
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान से लेकर स्वदेशी युद्धपोत और योग की सफलता का किया जिक्र
राष्ट्रीयहिन्दी

मन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान से लेकर स्वदेशी युद्धपोत और योग की सफलता का किया जिक्र

Revoi Editor
Last updated: June 28, 2026 2:53 pm
Revoi Editor
Published: June 28, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश लगातार रक्षा, विमानन और विनिर्माण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने भारत में निर्मित C-295 सैन्य परिवहन विमान की पहली सफल उड़ान को देश की वैमानिकी क्षमता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जून महीने में भारत ने विमानन क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि C-295 विमान अब भारत में ही तैयार किया जा रहा है और ऐसे 40 विमान देश में निर्मित किए जाएंगे, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा वैमानिकी उद्योग को नई मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए खरीदे जा रहे 56 C-295 विमानों में से 40 का निर्माण गुजरात के वडोदरा स्थित संयंत्र में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस के सहयोग से किया जा रहा है। भारत में बने पहले C-295 विमान ने 10 जून को सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान भरी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नौसेना की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईएनएस दूनागिरि, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि इन युद्धपोतों का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह स्वदेशी है, जो भारत की बढ़ती रक्षा निर्माण क्षमता का प्रमाण है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने 21 जून को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दुनिया के 2,500 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें करोड़ों लोगों ने भाग लिया। साथ ही अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत ने 102 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय द्वारा ‘शास्त्रार्थ’ की प्राचीन भारतीय परंपरा को पुनर्जीवित करने की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल अपने विचार रखने का माध्यम नहीं, बल्कि तर्क, संवाद और स्वस्थ विचार-विमर्श की अनुशासित प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि शास्त्रार्थ लोगों को दूसरों के विचार धैर्यपूर्वक सुनने और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखने की सीख देता है। प्रधानमंत्री ने इस पहल को भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी का दावा- एनडीए के प्रति जन समर्थन की लहर और मजबूत होती जा रही है
करीब 1.5 करोड़ मौतें कोरोना से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से संबंधित: डब्ल्यूएचओ
मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
भारत के खिलाफ 3 माह में दूसरी बार WTO पहुंचा चीन, अब ICT उत्पादों पर टैरिफ को लेकर दर्ज कराई शिकायत
शेयर मार्केट: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 242 अंक टूटा, जानिए निफ्टी का हाल
TAGGED:atmanirbhar bharatC-295 aircraftC-295 military transport aircraftMade-in-India C-295Mann Ki BaatNarendra Modipm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?