hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मनीष सिसोदिया ने जेल से देशवासियों के नाम लिखा पत्र, पीएम मोदी पर किया हमला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मनीष सिसोदिया ने जेल से देशवासियों के नाम लिखा पत्र, पीएम मोदी पर किया हमला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मनीष सिसोदिया ने जेल से देशवासियों के नाम लिखा पत्र, पीएम मोदी पर किया हमला

Vinayak Barot
Last updated: April 7, 2023 5:30 pm
Vinayak Barot
Published: April 7, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 अप्रैल। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के आरोपित दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब जेल के अंदर से देश के नाम एक पत्र लिखा है। सिसोदिया ने इस पत्र में मुख्य रूप से पढ़ाई-लिखाई और देश में शिक्षा को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने साथ ही पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। खत के सबसे ऊपर लिखा गया है – तिहाड़ जेल से प्यारे देशवासियों के नाम मेरा पत्र।

देशभर में पिछले कुछ वर्षों में 60,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए

मनीष सिसोदिया ने इस पत्र में पीएम मोदी पर निशाना साधने के अलावा देश के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि आज देश का युवा विज्ञान और तकनीक की क्षेत्र में कुछ करने की क्षमता रखता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देशभर में पिछले कुछ वर्षों में 60,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए, क्यों? उन्होंने लिखा कि देश की आबादी बढ़ रही है तो स्कूलों की संख्या भी बढ़नी चाहिए।

.@msisodia जी ने जेल से देश के नाम लिखी चिट्ठी‼️

▪️प्रधानमंत्री का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए बेहद ख़तरनाक है

▪️Modi जी विज्ञान की बातें नहीं समझते, शिक्षा का महत्व नहीं समझते

▪️पिछले कुछ वर्षों में 60,000 School बंद किए

▪️भारत की तरक़्क़ी के लिए पढ़ा-लिखा PM होना ज़रूरी है pic.twitter.com/3orMQwMmLJ

— AAP (@AamAadmiParty) April 7, 2023

दिल्ली हाई कोर्ट का सीबीआई को जवाब दाखिल करने का निर्देश

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा था। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच एजेंसी को नोटिस जारी की और उस पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

तिहाड़ जेल में 26 फरवरी से बंद हैं सिसोदिया

सीबीआई ने (अब रद की जा चुकी) दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को तैयार करने तथा उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में कई दौर की पूछताछ के बाद गत 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। दिल्ली की एक निचली अदालत ने 31 मार्च को सिसोदिया की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि वह प्रथमदृष्टया इस मामले में आपराधिक साजिश के सूत्रधार प्रतीत होते हैं और उन्होंने दिल्ली सरकार में अपने तथा अपने सहयोगियों के लिए करीब 90-100 करोड़ रुपये की अग्रिम रिश्वत के कथित भुगतान से संबंधित आपराधिक साजिश में ‘सबसे महत्वपूर्ण व मुख्य भूमिका’ निभाई।

इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है। इस मामले में बुधवार को सिसोदिया की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। अदालत में सिसोदिया के वकील ने अपना पक्ष रखा कि मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। ईडी का पूरा केस ही सीबीआई के मामले पर आधारित है।

अदालत ने 17 अप्रैल तक बढ़ा रखी है सिसोदिया की हिरासत अवधि

हालांकि, अदालत ने मनीष सिसोदिया की हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद से सिसोदिया लगातार जेल में बंद हैं। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कई नेता पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं।

You Might Also Like

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय
पेरिस ओलम्पिक : भारतीय हॉकी टीम कड़े संघर्ष में जर्मनी से परास्त, अब कांस्य पदक के लिए स्पेन से होगा सामना
अफगानिस्तान से हार के बाद बोले पाक कप्तान बाबर – क्षेत्ररक्षण के दौरान टीम ने कोई जज्बा नहीं दिखाया
Budget 2024: किसानों, महिलाओं और युवाओं को बजट से क्या मिला, पढ़ें मोदी सरकार के बड़े एलान
सीडीएस जनरल रावत को आज शाम पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई
TAGGED:Manish Sisodiapm modiSisodia wrote letter from jail
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?