1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. ममता बनर्जी का सीएम पद छोड़ने से इनकार, बोलीं- TMC की ‘नैतिक जीत’ हुई है
ममता बनर्जी का सीएम पद छोड़ने से इनकार, बोलीं- TMC की ‘नैतिक जीत’ हुई है

ममता बनर्जी का सीएम पद छोड़ने से इनकार, बोलीं- TMC की ‘नैतिक जीत’ हुई है

0
Social Share

कोलकाता, 5 मई। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों सत्ता गंवाने के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख व बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह कहते हुए सीएम पद छोड़ने से इनकार कर दिया कि उनकी पार्टी की ‘नैतिक जीत’ हुई है जबकि भाजपा को जो जनादेश मिला है, वह ‘गलत तरीकों’ से हासिल किया गया।

‘मैं हारी नहीं हूं, इसलिए राजभवन नहीं जाऊंगी, न ही इस्तीफा दूंगी’

ममता बनर्जी ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर चुनावों में भारी जनादेश हासिल करने के लिए अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं है। मैं हारी नहीं हूं, इसलिए राजभवन नहीं जाऊंगी। मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। पार्टी सदस्यों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। मैं अब भाजपा के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी और सड़कों पर लौटूंगी।’

सरकार और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का लगाया आरोप

टीएमसी चीफ बनर्जी पहले ही आरोप लगा चुकी हैं कि इस चुनाव में 100 सीटें ‘चुराई’ गई हैं। आज, उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर इसमें मिलीभगत का आरोप लगाया और साफ तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘लोकतंत्र ऐसे काम नहीं करता। जब न्यायपालिका मौजूद न हो। जब चुनाव आयोग पक्षपाती हो और सरकार एक-दलीय शासन चाहती हो तो दुनिया को एक गलत संदेश जाता है।’

‘एक मतदान केंद्र पर मेरे पेट व पीठ पर लात मारी गई’

ममता ने यह भी आरोप लगाया कि एक मतदान केंद्र पर उन पर हमला किया गया था। उन्होंने कहा, ‘मेरे पेट और पीठ पर लात मारी गई। CCTV बंद था। मुझे मतगणना केंद्र से बाहर धकेल दिया गया। एक महिला होने के नाते, मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया।’

‘मैंने केंद्र में पहले की भाजपा सरकारों को देखा है, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा

अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली तत्कालीन भाजपा सरकार में रेल मंत्री रह चुकीं ममता ने कहा, ‘यदि केंद्रीय बल इस तरह का बर्ताव कर सकते हैं तो मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैंने केंद्र में पहले की भाजपा सरकारों को देखा है, लेकिन ऐसा कुछ कभी नहीं देखा।’

5 सांसदों की समिति टीएमसी कार्यालयों पर हमलों की जांच करेगी

ममता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी पांच सांसदों और अन्य सदस्यों के साथ एक ‘तथ्य-खोज समिति’ (fact-finding committee) बनाएगी। उक्त समिति उन जगहों पर जाएगी, जहां तृणमूल पर हमले हो रहे हैं और उन पार्टी कार्यालयों का दौरा करेगी, जहां तोड़फोड़ की गई है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code