1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले सीएम योगी- जनता की उपेक्षा करने वालों का सूपड़ा साफ होना तय
पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले सीएम योगी- जनता की उपेक्षा करने वालों का सूपड़ा साफ होना तय

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले सीएम योगी- जनता की उपेक्षा करने वालों का सूपड़ा साफ होना तय

0
Social Share

गोरखपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली अभूतपूर्व सफलता पर वहां की जनता का अभिनंदन करते हुए इसे जन उपेक्षा करने वाले राजनीतिक दलों के लिए बड़ा सबक बताया है।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अब पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा

सीएम योगी ने मंगलवार को यहां जंगल बेनी माधव में पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से नवनिर्मित कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि जो भी जनता की उपेक्षा करेगा, विकास के पैसे पर डकैती करेगा, गुंडों को आश्रय देगा और सनातन का अपमान करेगा, उसका सूपड़ा साफ होना तय है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भी करारा जवाब देते हुए टीएमसी का सूपड़ा साफ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अब पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा।

कल्याण मंडपम सहित 612.32 करोड़ की  71 विकास परियोजनाओं की सौगात

इसके पूर्व सीएम योगी नवनिर्मित कल्याण मंडपम का उद्घाटन करने के साथ ही महानगर के विकास से जुड़ी 612.32 करोड़ रुपये की लागत वाली 71 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उसके बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी सरकार ही अच्छा परिणाम लाती है। अच्छी सरकार न होने पर परिणाम पश्चिम बंगाल जैसा होता है।

उत्तर प्रदेश और गोरखपुर में 2017 के बाद से हो रहे विकास और जनकल्याण का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो वह अच्छा कार्य भी करती है। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और कुछ करने का दृढ़ संकल्प हो तो सार्थक परिणाम भी आते हैं। आज वही परिणाम गोरखपुर और समूचे उत्तर प्रदेश में दिख रहा है।

भ्रष्टाचार का स्मारक बना था बंद खाद कारखाना

सीएम योगी ने लोगों को याद दिलाया कि डबल इंजन सरकार के आने से पहले गोरखपुर का बंद खाद कारखाना कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों के भ्रष्टाचार का स्मारक बना हुआ था। आज यह खाद कारखाना शानदार तरीके से चल रहा है। नकहा से फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कॉलेज जाने के लिए ओवरब्रिज बन गया है। बरगदवा से नकहा होते हुए मोहद्दीपुर तक फोरलेन सड़क बन गई है। इन विकास कार्यों को पहले सोचा तक नहीं जाता था। महेश्वर में मुख्य मार्ग के फोरलेन बन जाने से अब यहां जाम नहीं लगता और लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code