hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 1 जुलाई तक स्थगित, राहुल गांधी ने पहले NEET पेपर लीक पर बहस की मांग उठाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 1 जुलाई तक स्थगित, राहुल गांधी ने पहले NEET पेपर लीक पर बहस की मांग उठाई
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 1 जुलाई तक स्थगित, राहुल गांधी ने पहले NEET पेपर लीक पर बहस की मांग उठाई

Revoi Editor
Last updated: June 28, 2024 2:10 pm
Revoi Editor
Published: June 28, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 जून। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG पेपर लीक मामले पर शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही सोमवार, एक जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी सीट से खड़े होकर नीट-यूजी पेपर लीक पर सबसे पहले बहस की मांग की। उन्होंने संसद के बाहर भी यही मांग की थी।

#18thLoksabha #LokSabha adjourned till 11:00AM on 01.07.2024 pic.twitter.com/SdaCUdBqYI

— SansadTV (@sansad_tv) June 28, 2024

स्पीकर बोले – पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

स्पीकर ओम बिरला ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पहले की जाए। इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इस मुद्दे को जरूरी मानते हैं। इसलिए हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज NEET पर चर्चा करेंगे।’ संसद में जारी हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने मध्याह्न 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

लोकसभा की कार्यवाही मध्याह्न 12 बजे दोबारा शुरू होने पर भी विपक्ष ने हंगामा जारी रखा। विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा की मांग पर अड़े हुए थे। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सांसदों को शांत करते हुए कहा कि संसद को न चलने देना संसदीय लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सदस्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं, वह इसकी इजाजत देंगे।

रिजिजू बोले – कांग्रेस पार्टी और साथी दलों ने सदन की गरिमा को ताक पर रखा

इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव के अलावा किसी और विषय पर चर्चा की परंपरा कभी नहीं रही है। कांग्रेस पार्टी और उसके साथी दलों ने सदन की गरिमा को ताक पर रखा है। विपक्षी सांसद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के विरोध में वेल तक आए हैं। फिलहाल विपक्षी सांसद नहीं माने तो अंततः सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में खरगे ने उठाया नीट का मुद्दा

वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही भी मध्याह्न 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ NEET का मुद्दा उठाया और चर्चा की मांग की। मध्याह्न 12 बजे उच्च सदन की कार्यवाही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के साथ शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में सदन को अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

You Might Also Like

सीएम योगी का निर्देश : यूपी की हर जेल, पुलिस लाइंस व थाने में भव्यता से मनाई जाए जन्माष्टमी
आईपीएल – 17 : KKR ने 12 वर्षों बाद तोड़ा वानखेड़े में पराजय का होडो, मुंबई इंडियंस की उम्मीदें लगभग खत्म
भारत का न्यूट्रास्युटिकल उद्योग समर्थन देने वाली पहलों के साथ वैश्विक विकास के लिए तैयार है
बॉलीवुड : करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम कर सम्मानित महसूस कर रहे रणवीर सिंह
हिमालय में कभी भी आ सकता है बहुत बड़ा विनाशकारी भूकंप, वैज्ञानिक बोले- तैयारी कर लो
TAGGED:demand for debate on NEET paper leakLok Sabha proceedings adjournedRahul Gandhiuproar by opposition
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

અંડરવર્લ્ડ ડોન દાઉદ ઈબ્રાહિમની રત્નાગિરીની 3 મિલકતની થઈ હરાજી

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 3, 2020
अरविंद केजरीवाल की घोषणा – भगवंत मान ही होंगे पंजाब में ‘आप’ के सीएम उम्मीदवार
बिश्नोई गैंग पर चला कनाडा सरकार का चाबुक, घोषित किया आतंकवादी संगठन
यूपी में आंधी-बारिश का कहर : ओलावृष्टि व बिजली गिरने के कारण 26 जिलों में अब तक 111 लोगों की मौत, 72 घायल
कुवैत से दिल्ली की उड़ान पर इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?