hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
राष्ट्रीयहिन्दी

केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

Revoi Editor
Last updated: October 23, 2025 1:28 pm
Revoi Editor
Published: October 23, 2025
Share
SHARE

श्री केदारनाथ धाम, 23 अक्टूबर। उत्तराखंड में स्थित भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट भाई दूज पर गुरुवार को प्रातः 08:30 बजे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गये। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने सेना के बैंड तथा जयघोष के साथ पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचमुखी डोली को शीतकालीन गद्दीस्थल के प्रथम पड़ाव के लिए प्रस्थान करवाया।

केदारनाथ में सर्द मौसम के बीच 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। इस मौके पर मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा श्रद्धालुओं ने भंडारे भी आयोजित किये। कपाट बंद होने की प्रक्रिया से पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर में अखंड ज्योति के दर्शन किये। इसके बाद कपाट बंद की प्रक्रिया के अंतर्गत ब्रह्म मुहुर्त में केदारनाथ धाम के पुजारी बागेश लिंग तथा आचार्यगणों, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित जिला प्रशासन, तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकधारियों ने पूर्व द्वार से मंदिर के गर्भगृह परिसर में प्रवेश किया तथा समाधि पूजा में शामिल हुए। यज्ञ-हवन समाधि पूजा के पश्चात, पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ के स्वंभू शिवलिंग को समाधि रूप दिया।

स्थानीय पुष्पों कुमजा, बुकला, राख सहित ब्रह्म कमल, शुष्क फूल पत्तों से ढ़क दिया गया। जय बाबा केदार के उदघोष के साथ मंदिर गर्भगृह बंद हुआ। मुख्यमंत्री तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की उपस्थिति में प्रातः साढ़े आठ बजे मंदिर का पूर्वी तथा दक्षिण द्वार बंद हो गया। इसके बाद पंचमुखी डोली को बाहर मंदिर परिसर में लाया गया तथा डोली ने श्री केदारनाथ मंदिर की परिक्रमा के पश्चात प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया।

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंचमुखी डोली के साथ प्रस्थान किया। श्री धामी ने बाबा केदार के कपाट बंद होने के अवसर पर देश – विदेश के श्रद्धालुओं के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप भब्य दिब्य केदार पुरी का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि आज चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे है। धामों के कपाट बंद के बाद शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। संपूर्ण मंदिर परिसर जय बाबा केदार तथा हर हर महादेव के उदघोष से गूंज उठा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में चारधाम यात्रा का सफल संचालन हुआ है। कपाट बंद तक रिकार्ड 1768795 ( सत्रह लाख अड़सठ हजार सात सौ पिचानबे) तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये है। उन्होंने कहा कि इस बार आपदा को छोड़ दे तो कुल मिलाकर केदारनाथ यात्रा सुगम एवं सुरक्षित रही है। जबकि पिछले यात्रा वर्ष 2024 में कुल 1652076 ( सोलह लाख बावन हजार छियत्तर ) तीर्थयात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये।

इस बार पिछले यात्रा वर्ष की तुलना में केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या सवा लाख अधिक रही है। उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी विभागों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यात्रा समापन पश्चात शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही शीतकाल के दौरान श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे।

You Might Also Like

यूपी : मुरादाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूल जा रहे उप प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या की
केरल में आपदा : 10 बांधों के लिए रेड अलर्ट जारी, सबरीमला तीर्थयात्रा स्‍थगित
रूस और उत्तर कोरिया के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए एक समझौता करेंगे: पुतिन
Weather Update: दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में हुई ओलावृष्टि बारिश से बढ़ी किसानों की परेशानी
तालिबानी क्रूरता का दौर शुरू, अपहरण के चार आरोपियों के शव चौराहों पर लटकाए
TAGGED:Baba KedardarshanKedarnath DhamKedarnath TempleKedarnath Temple doorswinter
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?