hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कानपुर के छात्र ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जताई सुरक्षा पर चिंता, देशहित में त्याग का लिया संकल्प
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कानपुर के छात्र ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जताई सुरक्षा पर चिंता, देशहित में त्याग का लिया संकल्प
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

कानपुर के छात्र ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जताई सुरक्षा पर चिंता, देशहित में त्याग का लिया संकल्प

Revoi Editor
Last updated: June 15, 2026 1:32 pm
Revoi Editor
Published: June 15, 2026
Share
SHARE

कानपुर, 15 जून। कानपुर के एक युवा छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे आशुतोष यादव का कहना है कि पिछले 12 सालों में देश ने विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, इसलिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। आशुतोष ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करते हुए देशहित में हर संभव त्याग करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

कानपुर निवासी आशुतोष यादव एक प्रतियोगी छात्र हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेट्रोलियम उत्पादों के संयमित उपयोग, सोने की खरीद में सावधानी और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने के आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश का समर्थन किया और देशहित में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

आशुतोष ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “भारतीय विदेश मुद्रा भंडार पर अनावश्यक दबाव को कम करने के उद्देश्य से पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से आह्वान किया था कि सीमित मात्रा में पेट्रोलियम उत्पाद का उपयोग करें। इसके साथ ही, उन्होंने लोगों से कम सोना खरीदने को भी कहा था। विदेशी वस्तुओं की खरीद को लेकर भी संयम बरतने की सलाह दी थी। मैंने पीएम मोदी के आह्वान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।”

उन्होंने कहा, “समाचारों के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से अपने सुरक्षा काफिले को सीमित करने की पहल की जानकारी मिली।” हालांकि आशुतोष ने प्रधानमंत्री की सादगी की सराहना की, लेकिन साथ ही सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई। आशुतोष ने कहा, “मेरी चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर है। वे अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतते रहें, क्योंकि वैश्विक संदर्भ में भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है तो कई देश और लोग हैं, जिन्हें भारत की यह प्रगति अखर रही होगी।”

छात्र आशुतोष यादव ने कहा कि मैंने अपने पत्र में पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही, मैंने पत्र में लिखा कि पीएम मोदी की पहल के साथ वे और उनका पूरा परिवार हैं। उन्होंने कहा, “किसी भी नागरिक के लिए देशप्रेम दिखाने का एक अवसर होता है कि वह सेना में जाकर देश की रक्षा करे, लेकिन जिसे सीमा पर जाकर देश की रक्षा का अवसर नहीं मिला है, वह अपने देशहित में काम करेगा, तो निश्चित रूप से देश सेवा कर पाएगा।

छात्र आशुतोष ने यह भी कहा कि वह देश के लिए कोई भी त्याग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “जब कोई भी वैश्विक संकट होता है तो हम सभी प्रभावित होते हैं, लेकिन भारतीय होने के नाते मुझे कुछ भी त्याग करना पड़ेगा तो हम इसके लिए बिल्कुल तैयार हैं।” उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति की भी सराहना की। आशुतोष ने कहा, “भारत 2014 के बाद दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। इसके साथ ही, देश में हाईवे, एयरपोर्ट, आईआईटी और आईआईएम का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि चिनाब ब्रिज, पूर्वोत्तर में रेल कनेक्टिविटी और मुंबई सी-लिंक जैसे प्रोजेक्ट देश के बदलते स्वरूप को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से निवेश और रोजगार दोनों बढ़ते हैं।युवाओं के लिए संदेश देते हुए आशुतोष ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों और असहमति को संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीकों से रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी रास्ते से बचना चाहिए। आशुतोष यादव का कहना है कि देशहित सर्वोपरि है और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ना ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

You Might Also Like

ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा : तीन ट्रेनों की टक्कर में 70 यात्रियों की मौत, 350 से ज्यादा जख्मी
19वें दिन भी अनशन पर डटे सोनम वांगचुक, बोले- ‘इतनी जल्दी नहीं मरने वाला’, 20 जुलाई को जनता से संसद पहुंचने की अपील
चाइना मास्टर्स बैडमिंटन : सात्विक-चिराग की जोड़ी अंतिम 16 में, लक्ष्य पहले ही दौर में हारे
यूक्रेन संकट के बीच ग्लोबल फर्मों की भविष्यवाणी – 150 डॉलर के पार जा सकती है कच्चे तेल की कीमत
कर्नाटक में 18 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे तय करेंगे मुख्यमंत्री का नाम
TAGGED:National interestpm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?