1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. राजस्थान में बोले जेपी नड्डा – भाजपा देश की इकलौती राष्ट्रीय पार्टी, अन्य सभी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी हैं
राजस्थान में बोले जेपी नड्डा – भाजपा देश की इकलौती राष्ट्रीय पार्टी, अन्य सभी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी हैं

राजस्थान में बोले जेपी नड्डा – भाजपा देश की इकलौती राष्ट्रीय पार्टी, अन्य सभी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी हैं

0
Social Share

सिरोही (राजस्थान), 13 जुलाई। राजस्थान में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा की तैयारियों में जुटे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि देश में इस समय भारतीय जनता पार्टी ही इकलौती राष्ट्रीय पार्टी है, अन्य सभी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी होकर सिमट गए हैं।

माउंट आबू में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित किया

जेपी नड्डा ने सिरोही के माउंट आबू में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते भाजपा देशहित के मुद्दों पर काम करती है, साथ ही स्थानीय हित का भी ध्यान रखती है। भाजपा सदैव सुशासन और नीति आधारित राजनीति में विश्वास रखती है। प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ता को भाजपा में उचित सम्मान दिया जाता है। इसका ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।

भाजपा इकलौती पार्टी है, जो राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखती है

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘कार्यकर्ता पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही भाजपा सम्मान प्राप्त करती है और नई ऊंचाइयों को छूती है। कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं, हमारी पूंजी हैं।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘इस बात की चिंता मत कीजिए कि पार्टी से आपको क्या मिला। हमें यह सोचना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया। भाजपा इकलौती पार्टी है, जो राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखती है।’

जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का निर्देश

नड्डा ने राजस्थान भाजपा के नेताओं को निर्देश दिया कि वे जनता के बीच जाएं और लोगों की समस्याओं को सुनें एवं उनका समाधान करें। गौरतलब है राजस्थान में अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को देखते हुए पहले अमित शाह और अब जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा राजस्थान फतह करने के लिए जोर शोर से तैयारी कर रही है। हाल ही में राजस्थान दौरे पर आए अमित शाह ने साफ किया था कि पीएम मोदी के चेहरे पर ही राजस्थान का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code