hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का तंज – भाजपा पार्टी नहीं बल्कि ‘वाशिंग मशीन’ है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का तंज – भाजपा पार्टी नहीं बल्कि ‘वाशिंग मशीन’ है
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का तंज – भाजपा पार्टी नहीं बल्कि ‘वाशिंग मशीन’ है

Vinayak Barot
Last updated: August 26, 2022 9:44 pm
Vinayak Barot
Published: August 26, 2022
Share
SHARE

पटना, 26 अगस्त। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा पार्टी नहीं, बल्कि एक वाशिंग मशीन है। इस मशीन में कितना भी दाग लगाकर घुस जाइए, जैसे ही कमल के निशान वाला पट्टा गर्दन में पड़ता है, सारा दाग अपने आप धुल जाता है।

पूरे देश में नफरत का जो माहौल कायम है, इसके पीछे भी भाजपा

ललन सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में नफरत का माहौल कायम है तो इसके पीछे भी भाजपा है। जिस भी राज्य में जो भी पार्टी इनका विरोध करती है, उसके नेताओं पर सीबीआई और ईडी की रेड करवा देते हैं और फिर उन्हें डरा-धमका कर अपने पक्ष में कर लेते हैं।

जदयू अध्यक्ष ने कहा, ‘हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री और विधायक अब तक किसी भी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं। इस कारण हम लोग सीबीआई और ईडी से डरने वाले नहीं हैं। यदि इनकी बात मानकर इनके साथ रहिए तो आपको आराम से रहने देंगे वरना ये आपको परेशान करते रहेंगे। इसका उदाहरण केवल बिहार में नहीं झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में देखने को मिला है।’

‘क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने की धमकी हमें बर्दाश्त नहीं‘

ललन सिंह ने यह भी कहा, ‘आज कल भाजपा के लोग विश्वासघात का राग अलाप रहे हैं। अरे, उन्हें इस तरह की बात बोलने से पहले कुछ तो सोचना चाहिए। अब देख लीजिए कि भाजपा मुम्बई, दिल्ली और झारखंड में क्या खेल कर रही है। आखिर जदयू इस बात को कैसे बात बर्दाश्त कर सकती है कि अगर किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना में आकर कहे कि आगामी चुनाव में वो सभी क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म कर देंगे, अब भला किस तरह से हम लोग इसे कबूल करते।’

‘आज वो केंद्र की सत्ता में बैठे हैं तो यह क्षेत्रीय पार्टियों की ही ताकत है‘

उन्होंने कहा, ‘आज जितना घमंड लेकर वो केंद्र की सत्ता में बैठे हैं तो उसके पीछे क्षेत्रीय पार्टियों की ही ताकत है, लेकिन वो बहुत जल्दी हर बात को भूल जाने वाले लोग हैं। लेकिन वो इस बात को अच्छे से याद रखें कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें हमारी ताकत का अच्छे से पता चल जाएगा। सभी विपक्षी ताकतों ने मिलकर फैसला किया है कि वो लोकसभा और विधानसभा का उनके खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अब देखना है कि बिना क्षेत्रीय दलों के वो कैसे अपना बेड़ा पार लगाते हैं।’

You Might Also Like

AAP नेताओं के निशाने पर राघव चड्ढा : बाढ़ पीड़ितों की आवाज उठाने को कहा, उन्होंने एयरपोर्ट पर समोसे का मुद्दा उठाया
शुभमन गिल को फैसले पर सवाल उठाना भारी पड़ा, आईसीसी ने ठोका जुर्माना, धीमी ओवर गति के लिए दोनों टीमें भी दंडित
अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज- अयोध्या का रेलवे स्टेशन भाजपा के ‘भ्रष्ट मॉडल’ का उदाहरण
सीएम योगी की घोषणा : राज्य में संविदा सफाईकर्मियों को उचित मानदेय के लिए बोर्ड गठित करेंगे
दीपिका पादुकोण, मैरी कॉम, सद्गुरु प्रधानमंत्री मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे
TAGGED:biharBJPJDU PresidentLalan Singhwashing machine
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

August 11, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?