hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : सांबा, राजौरी और पुंछ में LoC पर 5 ड्रोन दिखे, सेना की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन शुरू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : सांबा, राजौरी और पुंछ में LoC पर 5 ड्रोन दिखे, सेना की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन शुरू
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : सांबा, राजौरी और पुंछ में LoC पर 5 ड्रोन दिखे, सेना की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन शुरू

Revoi Editor
Last updated: January 12, 2026 10:45 am
Revoi Editor
Published: January 12, 2026
Share
SHARE

जम्मू, 12 जनवरी। जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में पाकिस्तान से लगी सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास रविवार शाम संदिग्ध गतिविधि देखी गई। अलग-अलग सेक्टरों में करीब 5 ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने काउंटर फायरिंग की और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में तैनात जवानों ने शाम करीब 6:35 बजे गनिया-कलसियां गांव के ऊपर एक ड्रोन उड़ता देखा। इसके बाद जवानों ने मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग की।

इसी सेक्टर के खब्बर गांव (तेरियाथ) में भी एक अन्य ड्रोन देखे जाने की सूचना है, जो कलाकोट के धर्मसाल गांव की ओर से आया और भरख की दिशा में आगे बढ़ गया। वहीं, सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में चक बबरल गांव के ऊपर शाम करीब 7:15 बजे ड्रोन जैसी वस्तु कुछ मिनट तक मंडराती देखी गई। इसके अलावा पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शाम करीब 6:25 बजे तैन से टोपा की ओर ड्रोन जैसी गतिविधि दर्ज की गई। ड्रोन की इन संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों ने फॉरवर्ड इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि 9 जनवरी को सांबा के घगवाल क्षेत्र के पालूरा गांव में ड्रोन के जरिए गिराई गई हथियारों की खेप बरामद की गई थी, जिसमें दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड शामिल था। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए हथियार, नशीले पदार्थ भेजने या भारतीय सेना की पोजीशन की रेकी करने की कोशिश कर रहा है। गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं। इस बीच, हाल ही में CDS अनिल चौहान ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि फिलहाल रोका गया है। यदि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ या आतंकी हमला होता है, तो इसे दोबारा सक्रिय किया जा सकता है।

You Might Also Like

पीएम मोदी बोले – ‘देवभूमि का आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी’
पश्चिम बंगाल : सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कांग्रेस प्रवक्ता कौस्तव बागची गिरफ्तार
राहुल गांधी ने साधा निशाना – पीएम मोदी एक ‘कठपुतली राजा’, जिनकी डोर अरबपतियों के हाथों में
लखीमपुर हिंसा : गृह राज्य मंत्री का बेटा आशीष मुख्य आरोपित, 5000 पन्ने की चार्जशीट दाखिल
पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णम कुमार को 20 दिन बाद छोड़ा, DGMO स्तर पर बातचीत के बाद रिहाई
TAGGED:armyfiringjammu and kashmirRajouri-Poonchsearch operation
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?