इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने ‘मित्र’ पीएम नरेंद्र मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारतीय समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री को ‘मित्र’ कहकर संबोधित किया और लिखा, “मैं अपने ‘मित्र’ पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हूं।”

पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा संपन्न और सफल बने रहने की कामना करते हुए इतालवी पीएम मेलोनी ने भारत और इटली के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सहयोग को आगे भी मजबूत करते रहने की भी बात कही। उल्लेखनीय है कि इसी माह की शुरुआत में पीएम मोदी ने भी जॉर्जिया मेलोनी को बधाई प्रेषित की था, जिन्होंने इटली के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पीएम पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया था।

पीएम मोदी ने इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई, इटली में सबसे लंबे समय तक लगातार पीएम रहने का रिकॉर्ड

जन्मदिन पर बधाई देने वालों वैश्विक नेताओं का तांता

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों वैश्विक नेताओं का तांता लगा है। अमेरिका से लेकर अफ्रीकी देश अपनी शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को कहा – सम्मानित शख्स

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पीएम मोदी को खास संदेश के साथ जन्मदिन की बधाई दी। इसमें उन्होंने भारत-रूस की साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की और ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मिले सम्मान के लिए आभार जताया।

क्रेमलिन ने संदेश का कुछ हिस्सा साझा किया है। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को सम्मानित शख्स बताते हुए लिखा, ‘आप (पीएम मोदी) अपने देशवासियों और वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक सम्मानित शख्स हैं। भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है।’

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताहांत दिल्ली में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (12-13 सितम्बर) के लिए भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की थी। इसका जिक्र भी संदेश में है। भारत में मिली मेहमाननवाजी की प्रशंसा करते हुए आगे लिखा, ‘पिछले सप्ताह नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’

इजराइली राष्ट्रपति हर्जोग ने नेतृत्व क्षमता की तारीफ की

वहीं इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि आपके कौशल ने भारत को दुनिया के दमदार देश के तौर पर स्थापित कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular