hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-18 एक सप्ताह के लिए स्थगित, भारत-पाक में बढ़ते तनाव के बीच BCCI का निर्णय
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-18 एक सप्ताह के लिए स्थगित, भारत-पाक में बढ़ते तनाव के बीच BCCI का निर्णय
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

आईपीएल-18 एक सप्ताह के लिए स्थगित, भारत-पाक में बढ़ते तनाव के बीच BCCI का निर्णय

Revoi Editor
Last updated: May 9, 2025 4:42 pm
Revoi Editor
Published: May 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 मई। भारत-पाक में बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मौजूदा आईपीएल-18 के शेष मैचों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के परामर्श से स्थिति का व्यापक आकलन करने के बाद टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और आयोजन स्थलों के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।

बीसीसीआई सचिव ने गवर्निंग काउंसिल के निर्णय की दी जानकारी

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘अधिकतर फ्रेंचाइजी द्वारा अपने खिलाड़ियों की चिंताओं और भावनाओं के साथ-साथ प्रसारक, प्रायोजकों और प्रशंसकों के विचारों को व्यक्त करने के बाद सभी प्रमुख हितधारकों के साथ उचित परामर्श के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा यह निर्णय लिया गया। बीसीसीआई हमारे सशस्त्र बलों की ताकत और तैयारियों पर पूरा भरोसा रखता है, बोर्ड ने सभी हितधारकों के सामूहिक हित में कार्य करना उचित समझा।’

TATA IPL 2025 suspended for one week.

More details here 👇👇 | #TATAIPL

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2025

‘हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और अपने देश के लोगों के साथ’

सैकिया ने कहा, “इस महत्वपूर्ण मोड़ पर बीसीसीआई देश के साथ मजबूती से खड़ा है। हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और अपने देश के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत वीरतापूर्ण प्रयास राष्ट्र को रक्षा और प्रेरणा देते हैं, क्योंकि वे हाल ही में हुए आतंकवादी हमले और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए अनुचित आक्रमण का दृढ़ जवाब देते हैं।”

‘राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं’

बोर्ड सचिव ने कहा, ‘क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून बना हुआ है, लेकिन राष्ट्र और इसकी संप्रभुता, अखंडता और हमारे देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। बीसीसीआई भारत की सुरक्षा करने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है और हमेशा अपने निर्णयों को राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में बनाए रखेगा।’

बीसीसीआई अपने प्रमुख हितधारक – जियो हॉटस्टार (लीग के आधिकारिक प्रसारक) को उनकी समझदारी और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देता है। बोर्ड टाइटल प्रायोजक ‘टाटा’ और सभी सहयोगी भागीदारों और हितधारकों का भी आभारी है कि उन्होंने इस निर्णय के लिए अपना स्पष्ट समर्थन दिया और राष्ट्रीय हित को अन्य सभी विचारों से ऊपर रखा।

You Might Also Like

नई संसद में बोले पीएम मोदी – ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा’
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में कहा -आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है
उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने शराब माफिया पर कसा शिकंजा, 3400 पर केस दर्ज, 534 गिरफ्तार
वाराणसी में प्रियंका गांधी की ललकार – खुद को गंगा पुत्र कहने वाले पीएम ने किसानों का किया अपमान
माता वैष्णो देवी में नए साल से पहले श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, भक्त बोले- स्वर्ग जैसा अनुभव
TAGGED:BCCI's decisionCricketIPL 2025IPL-18 postponed for a week
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?