hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व बैडमिंटन : स्वर्ण पदक नहीं जीत सके किदाम्बी श्रीकांत, फाइनल में सिंगापुरी शटलर लो केन येव से हारे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विश्व बैडमिंटन : स्वर्ण पदक नहीं जीत सके किदाम्बी श्रीकांत, फाइनल में सिंगापुरी शटलर लो केन येव से हारे
खेलहिन्दी

विश्व बैडमिंटन : स्वर्ण पदक नहीं जीत सके किदाम्बी श्रीकांत, फाइनल में सिंगापुरी शटलर लो केन येव से हारे

Vinayak Barot
Last updated: December 19, 2021 10:17 pm
Vinayak Barot
Published: December 19, 2021
Share
SHARE

हुएल्वा (स्पेन), 19 दिसंबर। सेमीफाइनल जीतने के साथ ही भारतीय बैडमिंटन इतिहास में नया अध्याय लिखने वाले पूर्व विश्व नंबर एक शटलर किदाम्बी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक नहीं जीत सके और रविवार की शाम यहां खेले गए संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले में उन्हें सिंगापुरी प्रतिद्वंद्वी लो केन येव के हाथों पराजय झेलनी पड़ी।

Unseeded Loh Kean Yew 🇸🇬 rivals Kidambi Srikanth 🇮🇳 in the last match of the TotalEnergies BWF World Championships 2021.#BWFWorldChampionships #Huelva2021 pic.twitter.com/Box999hbgB

— BWF (@bwfmedia) December 19, 2021

डब्ल्यूबीएफ विश्व टूर में अब तक छह खिताब जीत चुके विश्व नंबर 14 श्रीकांत ने एक सप्ताह लंबी प्रतियोगिता के अंतिम मैच के दूसरे गेम में काफी संघर्ष किया, लेकिन विश्व रैंकिंग में उनसे आठ स्थान नीचे केन येव ने 43 मिनट में 21-15, 22-20 से जीत हासिल कर ली।

Last rally of 2021. Singapore’s 🇸🇬 Loh Kean Yew is on top of the world 🥇.#BWFWorldChampionships #Huelva2021 pic.twitter.com/xWnQdPV1jS

— BWF (@bwfmedia) December 19, 2021

12वीं सीड लेकर उतरे 28 वर्षीय श्रीकांत ने पहले गेम में मध्यांत तक 7-11 से पिछड़ने के बाद 11-11 से बराबरी की। लेकिन उसके बाद उनकी लय कमजोर पड़ गई। दूससे गेम में शुरुआत से ही कड़ी टक्कर हुई और ब्रेक के समय किदाम्बी 9-11 से पीछे थे। उसके बाद उन्होंने 14-14, 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी की। लेकिन अंतिम दो अंक हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Moment to savour! ❤️@srikidambi became 1st 🇮🇳 Male shuttler to win 🥈at #WorldChampionships while @lakshya_sen became 3rd 🇮🇳 Male shuttler to grab 🥉medal. This took India's medal tally at #BWFWorldChampionhips to 1️⃣2️⃣ medals 🔥👏#IndiaontheRise#Badminton
📸 Badminton Photo pic.twitter.com/NdP98aY8Hi

— BAI Media (@BAI_Media) December 19, 2021

पुरुष एकल में पहली बार भारत को रजत पदक

फिलहाल किदाम्बी भारत के पहले पुरुष शटलर बन गए हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में देश को रजत पदक दिलाया। इसके पूर्व जीवित ही किंवदंती बन चुके प्रकाश पादुकोण (1983) और बी. साई प्रणीत (2019) को सेमीफाइनल में पराजय के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

कांस्य जीतने वाले लक्ष्य सेन देश के तीसरे पुरुष शटलर

दूसरी तरफ श्रीकांत से तीन गेमों तक खिंचे सेमीफाइनल में पराजय के बाद उनसे उम्र में आठ वर्ष छोटे और विश्व रैंकिंग में 19वें क्रम पर काबिज लक्ष्य देश के लिए पुरुष एकल में कांस्य जीतने वाले तीसरे शटलर बने। महिला वर्ग की बात करें तो पीवी सिंधु ने 2019 में एकल सिरमौर अपने नाम किया था। लेकिन इस बार वह क्वार्टर फाइनल में हार गईं। पिछले वर्ष कोरोना के चलते यह स्पर्धा आयोजित नहीं की जा सकी थी। वैसे भारत इस वैश्विक स्पर्धा में अब तक 12 पदक जीत चुका है।

केन येव ने श्रीकांत से तीन वर्ष पुराना हिसाब चुकाया

गैरवरीय लो केन येव की बात करें तो उन्होंने प्रतियोगिता के पहले ही दौर में दूसरी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्ल्सेन को चौंकाया था और फिर शनिवार को सेमीफाइनल में तीसरी सीड डेनमार्क के ही आंद्रेस एंटोन्सेन को सीधे गेमों में मात दी थी। इसके साथ ही सिंगापुरी खिलाड़ी ने श्रीकांत के साथ स्कोर 1-1 बराबर कर लिया है। इन दोनों खिलाड़ियों की पहली मुलाकात (2018 के राष्ट्रकुल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा का सेमीफाइनलश) श्रीकांत के नाम रही थी।

Akane Yamaguchi and Tai Tzu Ying compete to be crowned in their first-ever World Championships final in Huelva.#BWFWorldChampionships #Huelva2021 pic.twitter.com/cLRoj88f8Q

— BWF (@bwfmedia) December 19, 2021

यामागुची ने जीती महिला एकल उपाधि

इसके पूर्व महिला एकल के रूप में दिन का पहला फाइनल खेला गया, जिसमें दूसरी सीड जापानी अकाने यामागुची ने विश्व रैंकिंग की शीर्षस्थ ताइवानी खिलाड़ी ताइ जू यिंग को 46 मिनट में 21-13, 21-14 से हराकर सर्वजेता का गौरव अर्जित किया।

You Might Also Like

UP MLC Election Result : देवरिया-कुशीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार ने सपा प्रत्याशी डॉ कफील को दी पटखनी
CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस : केरल के पूर्व सीएम विजयन के आवास सहित 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी
विदेश मंत्री एस जयशंकर की घोषणा – ‘पासपोर्ट के लिए पुलिस वैरिफिकेशन समय में होगी कटौती’
महंगाई से राहत : टोरेंट गैस, आईजीएल, अडानी ग्रुप ने भी CNG व PNG के दाम घटाए, 5-10 रुपये तक की कटौती
Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर UP के इन पुलिस कर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री और प्रेसिडेंट मेडल, देखें लिस्ट…
TAGGED:BadmintonBWFHuelvaindiaKidambi Silver medalKidambi SrikanthLoh Kean YewSingaporeSPAINWorld Badminton
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?