hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय निशानेबाजों का म्यूनिख विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारतीय निशानेबाजों का म्यूनिख विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते
खेलहिन्दी

भारतीय निशानेबाजों का म्यूनिख विश्व कप में शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते

Revoi Editor
Last updated: June 16, 2025 7:22 pm
Revoi Editor
Published: June 16, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 जून। भारत ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) के वार्षिक कैलेंडर में सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंटों में से एक म्यूनिख विश्व कप में अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले चार विश्व कप में यह तीसरा मौका है, जब भारत ने तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है।

Yet another 🔝 3 finish by the Indian Rifle/Pistol shooting squad. And a doubling of the performance from last year’s Munich World Cup. Well shot guys 🔥💥👏🇮🇳#ISSFWorldCup #Munich #Rifle #Pistol #ShootingSports #Shooting #TeamIndia pic.twitter.com/7xs7hnKFVh

— THE NRAI (@OfficialNRAI) June 15, 2025

प्रतियोगिता की 10 स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ी सात के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। चीन चार स्वर्ण सहित सात पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा। नार्वे दो स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट समूह सहित कुल 11 देशों ने म्यूनिख में पदक जीते।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) के महासचिव के. सुल्तान सिंह ने बताया, ‘ हमारे निशानेबाजों ने एक बार फिर म्यूनिख विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस आयोजन से पहले कहा जा रहा था कि भारत के लिए यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण होगा। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे थे जबकि हमारे कुछ सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज इसमें नहीं खेल रहे थे। हमारे निशानेबाजों ने हालांकि यह साबित कर दिया कि भारतीय निशानेबाजी में विकल्प पहले से कहीं अधिक है।’

सुरुचि सिंह को 10 मीटर एयर पिस्टल में लगातार तीसरा स्वर्ण

इस सत्र की शुरुआत से शानदार लय में चल रही पिस्टल निशानेबाज सुरुचि सिंह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनावाया। हरियाणा की इस 19 वर्षीया निशानेबाज ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व कप का अपना लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

आर्या बोर्से व अर्जुन बबूता की मिश्रित जोड़ी का बड़ा उलटफेर

आर्या बोर्से और अर्जुन बबूता की मिश्रित जोड़ी ने ओलम्पिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्डधारी चीन की एस जीएल आई और वांग जी फी की जोड़ी को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में हराकर बड़ा उलटफेर किया।

GOLD 🔥💥 🚨 A brilliant Arjun Babuta @arjunbabuta & Arya Borse nail the 10m air rifle mixed team final dominating China’s Sheng & Wang 17-7👏🇮🇳#ISSFWorldCup #Munich #MixedTeam #AirRifle #TeamIndia #Shooting pic.twitter.com/dGqNv90uzb

— THE NRAI (@OfficialNRAI) June 14, 2025

वलारिवान और सिफ्त कौर सामरा ने जीते कांस्य पदक

दो बार की ओलम्पियन इलावेनिल वलारिवान (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल) और ओलम्पियन और विश्व रिकॉर्डधारी सिफ्त कौर सामरा (महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन) ने भी म्यूनिख में कांस्य पदक जीतने वाले अपने प्रदर्शन से विश्वस्तरीय निशानेबाजों के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की।

वलारिवान ने कांस्य पदक जीतने से पहले 635.9 के स्कोर के साथ नया क्वालीफिकेशन राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया जबकि सुरुचि ने महिला एयर पिस्टल में मनु भाकर के 588 के क्वालीफिकेशन राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की।

आईएसएसएफ का वर्ष का चौथा शॉटगन विश्व कप चरण अगले महीने इटली के लोनाटो डेल गार्डा में आयोजित होगा जबकि चौथा और अंतिम राइफल/पिस्टल विश्व कप सितम्बर में चीन के निंग्बो में होगा।

You Might Also Like

विपक्ष ने बजट में भेदभाव का लगाया आरोप, संसद की सीढ़ियों पर किया विरोध-प्रदर्शन
एसीसी के सदस्यों का फैसला : बीसीसीआई सचिव जय शाह 2024 तक बने रहेंगे एसीसी अध्यक्ष
ओवल टेस्ट : दूसरे दिन 15 विकेटों का पतन, सिराज व प्रसिद्ध के बाद यशस्वी ने बढ़ाया भारत का मनोबल
ओवैसी ने गुजरात के UCC बिल को असंवैधानिक करार दिया, बोले- यह मुसलमानों के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन कर रहा
महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे बना सकते हैं अलग गुट, पार्टी कैडर्स को जुटाने में लगे उद्धव, लड़ाई अब कानूनी राह पर
TAGGED:Indian shootersMunich World Cupshooters performed brilliantlyshooters won 4 medals including 2 goldshooting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?