hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय दूतावास ने इजराइल के साथ ही इन देशों में रह रहे नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारतीय दूतावास ने इजराइल के साथ ही इन देशों में रह रहे नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय दूतावास ने इजराइल के साथ ही इन देशों में रह रहे नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Revoi Editor
Last updated: February 28, 2026 6:40 pm
Revoi Editor
Published: February 28, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 फरवरी। इजराइल-यूएस की ओर से  तेहरान पर किए गए संयुक्त हमले के जवाब में ईरान ने ‘एपिक फ्यूरी’ ऑपरेशन शुरू किया है। न्यूज एजेंसी फार्स ने दावा किया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कुवैत, कतर, यूएई में स्थित यूएस बेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वर्तमान हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने इजराइल व ईरान सहित कुछ अन्य देशों से रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें सतर्क व सावधान रहने की सलाह दी है।

कतर, तेल अवीव दूतावास और फिलिस्तीन में मौजूद प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से जरूरी दिशानिर्देश के साथ ही कुछ इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं। अपील की गई है कि लोग सुरक्षित जगहों पर रहें, स्थानीय खबरों पर नजर बनाए रखें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पूरा ध्यान रखें और दूतावास और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

दूतावास ने अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और कहा है कि ये सभी 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहेंगे। कतर में रह रहे भारतीयों के लिए 00974-55647502 नंबर जारी किया है और ईमेल आईडी cons.doha@mea.gov.in पर संपर्क साधने को कहा है।

फिलिस्तीन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय स्तर पर सुझाए गए सुरक्षा उपायों का पालन करें। इमरजेंसी में +970592916418 या repoffice@mea.gov.in / cons.ramallah@mea.gov.in पर संपर्क करें।

वहीं, इजराइल की राजधानी तेल अवीव के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई थी। इसके अनुसार, ‘किसी भी इमरजेंसी में, भारतीय नागरिक 24/7 हेल्पलाइन +972-54-7520711 के जरिए तेल अवीव में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। E-mail : cons1.telaviv@mea.gov.in है। दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार जुड़ा हुआ है और जरूरत पड़ने पर अपडेट जारी करता रहेगा।’

इससे पहले तेहरान में रह रहे भारतीयों को भी दूतावास के संपर्क में रहने और सुरक्षा उपायों का सावधानी से प्रयोग करने की हिदायत दी गई थी। यूएई में भी भारतीय नागरिकों के लिए टोलफ्री नंबर 800-46342 और वॉट्सएप नंबर +971543090571 जारी किया गया है। इसके साथ ही ईमेल पता है- pbsk.dubai@mea.gov.in और ca.abudhabi@mea.gov.in।

इंडिगो व एअर इंडिया ने भी जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कई देशों ने रद कीं उड़ानें

ईरान पर इजराइल व अमेरिका के संयुक्त हमलों के बीच बीच कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और उड़ानें रद की हैं। इसके साथ ही इंडिगो और एअर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी में कहा, ‘हम ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े क्षेत्रीय अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारे उपभोक्ता और क्रू की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। हमारी टीमें हालात बदलने पर कोई भी जरूरी बदलाव करने के लिए तैयार हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे डिपार्चर से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। किसी भी तरह के असर की स्थिति में, अपडेट्स रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स के जरिए तुरंत बताए जाएंगे। हम आपको जानकारी देते रहेंगे और इस दौरान अपना पक्का सपोर्ट देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे।’

मिडिल ईस्ट की सभी जगहों के लिए एअर इंडिया की उड़ानें रोकी गईं

वहीं एअर इंडिया ने अपनी एडवाइजरी में कहा, ‘मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में बन रहे हालात को देखते हुए, मिडिल ईस्ट की सभी जगहों के लिए एअर इंडिया के सभी फ्लाइट रोक दी गई हैं। हम अपने पैसेंजर्स और क्रू के लिए सबसे ऊंचे सेफ्टी स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन्स के लिए सेफ्टी और सिक्योरिटी माहौल का असेसमेंट करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन्स को पहले से एडजस्ट करेंगे। हमारी टीमें पैसेंजर्स को हर जरूरी समर्थन देंगी।’

अन्य कई एयरलाइनों ने भी रोकीं उड़ानें, कुछ देशों ने बंद किए एयरस्पेस

उधर विज एयर ने सात मार्च तक इजराइल, यूएई के दुबई के साथ-साथ अबू धाबी और जॉर्डन के अम्मान से आने-जाने वाली सभी उड़ाने तत्काल प्रभाव से रद कर दी हैं। लुफ्तांसा ने दुबई, तेल अवीव, लेबनान के बेरूत और ओमान के मस्कट से आने-जाने वाली शनिवार और रविवार की उड़ानें रोक दी हैं। केएलएम ने एम्स्टर्डम से तेल अवीव की विमान रद कर दिया। ओमान एयर ने इराक की राजधानी बगदाद की सभी उड़ानें रोक दीं। रूस ने ईरान और इजराइल की सभी विमान सेवाएं रोकी दी हैं। कुवैत ने भी अगली सूचना तक ईरान की सभी फ्लाइट्स रद कर दी हैं।

इराक ने आने-जाने वाली सभी विमान रद करने के साथ अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। वहीं इजराइल ने सभी सिविलियन उड़ानें रद कर दी हैं और अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने भी अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। वहीं सीरिया ने आंशिक तौर पर अपना एयरस्पेस बंद किया है।

You Might Also Like

शरद पवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका – चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ के इस्तेमाल पर रोक की मांग खारिज
बाबरी विध्वंस की बरसी पर अयोध्या में हाई अलर्ट, मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच ड्रोन से निगरानी
पीएम मोदी का फ्रांस दौरा : ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी रहेंगे मौजूद
एमपी के खरगोन भीषण हादसा: कार-एसयूवी की टक्कर में दो लोगों की मौत, 11 अन्य घायल
वक्फ अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल की दलील, बोले – यह कानून धार्मिक मामलों में दखल
TAGGED:advisory for citizensAir India and IndiGocitizens living in these countriesIndian Embassy issues advisory
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?