काकामिगाहारा, 5 जून। अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्मामेंट में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में मुकाबलों में भारतीय टीमों का मिश्रित भाग्य रहा। इस क्रम में भारतीय पुरुष टीम ने जहां पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं महिलाओं ने कड़े संघर्ष में शक्तिशाली चीन को निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी पर रोका, लेकिन पेनाल्टी शूटआउट में उन्हें 1-3 से पराजय झेलनी पड़ी।
𝐈𝐍 𝐂𝐀𝐒𝐄 𝐘𝐎𝐔 𝐌𝐈𝐒𝐒𝐄𝐃 𝐈𝐓… 👀🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #U18AsiaCup2026 @imsardarsingh8 pic.twitter.com/ibc8gO6g7y
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 5, 2026
आखिरी क्वार्टर में 2-3 से पिछड़ी हुई थी प्रह्लाद की टीम
कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम खेले गए सेमीफाइनल में प्रह्लाद राजभर की अगुआई वाली भारतीय पुरुष टीम आखिरी क्वार्टर तक 2-3 से पीछे चल रही थी, लेकिन मैच के आखिरी मिनटों में अटैकिंग खेल दिखाते हुए तीन गोल मारे और पाकिस्तान को मायूस कर दिया। मैच में भारतीयों के वर्चस्व का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने पाकिस्तान के तीन के मुकाबले नौ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि उनमें गोल तीन पर ही किए जा सके।
𝐌𝐎𝐌𝐄𝐍𝐓𝐒 𝐓𝐇𝐀𝐓 𝐓𝐎𝐎𝐊 𝐔𝐒 𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐄 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 📸🏆
A thrilling comeback, unforgettable celebrations and a victory that will live long in the memory. 🇮🇳🔥
Here are the snapshots from India's 5-3 win over Pakistan in the Men’s U18 Asia Cup 2026 semi-final.
India… pic.twitter.com/wovntwWNfg
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 5, 2026
भारत के लिए फॉरवर्ड आशीष ने ठोके चार गोल
भारत की जीत में फॉरवर्ड आशीष तानी पूर्ति की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सर्वाधिक चार गोल किए। उन्होंने 12वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर खाता खोला और फिर 49वें, 53वें व 56वें मिनट में शॉर्ट कॉर्नर भुनाए। आशीष के अलावा शाहरुख अली ने तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही 35वें मिनट में जमीनी गोल किया। वहीं पाकिस्तान के लिए अदील (27वां मिनट) व मुहम्मद फरहान असलम (37वां मिनट) के बाद उजैर अहमद कुरेशी ने 42वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया।
𝐖𝐇𝐄𝐍 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 𝐍𝐄𝐄𝐃𝐄𝐃 𝐀 𝐇𝐄𝐑𝐎… ⭐🇮🇳
Ashish Tani Purti delivered in style, scoring four goals and inspiring India’s stunning 5-3 comeback victory over Pakistan in the Men’s U18 Asia Cup 2026 semi-final. 🔥
Player of the Match and a performance to remember. 🏆💙… pic.twitter.com/N1uYlS20Gz
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 5, 2026
फाइनल में जापान से होगी मुलाकात
भारतीय टीम का शनिवार को फाइनल में मेजबान जापान से सामना होगा, जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में मलेशिया को 8-1 से रौंदकर रख दिया। फाइनल से पहले पाकिस्तान व मलेशिया की टीमें कांस्य पदक के निर्धारण के लिए मैच खेलेंगी।
Following the Indian Men’s U18 Team’s remarkable comeback victory over Pakistan in the semi-final of the U18 Asia Cup 2026 in Kakamigahara, Japan, Hockey India Secretary General Shri Bhola Nath Singh and Treasurer Shri Sekar J. Manoharan met the players, coaches and support staff… pic.twitter.com/R3SOkTV9VD
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 5, 2026
महिला वर्ग में चीन के खिलाफ नौशीन व किरण ने गोल किए
भारत बनाम चीन महिला सेमीफाइनल की बात करें तो स्वीटी कुजूर की टीम ने तीसरे ही मिनट में नौशीन नाज के जमीनी गोल से बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन जेयान ली ने 24वें मिनट में गोल कर मध्यांतर पूर्व चीन को 1-1 की बराबरी दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों ने कई शॉर्ट कॉर्नर जाया किए। इनमें भारत के छह और चीन के पांच पेनाल्टी कॉर्नर शॉट बेकार गए। हालांकि युझेंग झांग ने 48वें मिनट में शॉर्ट कॉर्नर पर ही चीन को आगे किया तो छह मिनट बाद किरण एक्का ने पेनाल्टी कॉर्नर पर ही गोल कर भारत को बराबरी दिला दी।
🏑🔥 MOMENTS OF THE SEMI-FINAL 🔥🏑
🇮🇳 India vs China 🇨🇳
What a blockbuster first semifinal! ⚡ Both teams showed incredible intensity with fast attacks, strong midfield battles, and brilliant defensive work throughout the match. pic.twitter.com/yorAvmNprL
— Asian Hockey Federation (@asia_hockey) June 5, 2026
पेनाल्टी शूटआउट में भारत की ओर से सिर्फ संदीपा लक्ष्य भेद सकीं
फिलहाल पेनाल्टी शूटआउट में भारतीय खिलाड़ियों के निशाने सटीक नहीं लगे। सिर्फ संदीपा कुमारी गोल कर सकीं जबकि किरण, प्रियंका मिंज व नौशीन के निशाने लक्ष्य नहीं भेद सके। उधर चीन के लिए जियाशिन गुओ, चेन जी व टोंग टोंग लु ने गोल किए।
🏑⏱️ FULL TIME DRAMA!
Semi final 01
🇮🇳 India 2️⃣ – 2️⃣ China 🇨🇳
(Penalty Shootout: 1️⃣ – 3️⃣)What a thrilling semifinal battle! 🔥 Both teams fought hard across all quarters, ending level at full time before China held their nerve in the shootout to secure the win pic.twitter.com/TKusVfXl7k
— Asian Hockey Federation (@asia_hockey) June 5, 2026
भारत की अब कांस्य पदक के लिए कोरिया से टक्कर
चीनी महिलाएं शनिवार को फाइनल में मेजबान जापान से भिड़ेंगी, जिसने कोरिया को 1-0 से हराया। फाइनल से पहले कोरिया व भारत के बीच कांस्य पदक की लड़ाई होगी।


