hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: थॉमस कप : भारत को कांस्य पदक से करना पड़ेगा संतोष, सेमीफाइनल में फ्रांस के हाथों 0-3 से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > थॉमस कप : भारत को कांस्य पदक से करना पड़ेगा संतोष, सेमीफाइनल में फ्रांस के हाथों 0-3 से परास्त
खेलअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

थॉमस कप : भारत को कांस्य पदक से करना पड़ेगा संतोष, सेमीफाइनल में फ्रांस के हाथों 0-3 से परास्त

Revoi Editor
Last updated: May 3, 2026 4:12 am
Revoi Editor
Published: May 3, 2026
Share
SHARE

होर्सेंस (डेनमार्क), 2 मई। थॉमस कप के लिए यहां खेली जा रही विश्व पुरुष टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शनिवार की रात भारतीय अभियान समाप्त हो गया, जब एकतरफा सेमीफाइनल में वर्ष 2022 के चैम्पियनों को फ्रांस के हाथों 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद भारतीय टीम को अब कांस्य पदक से संतोष करना पड़ेगा।

Still Among the World’s Best. 🥉

From Bangkok 2022 to the podium once again, India’s dominance in the Thomas Cup continues. While the color isn't what we aimed for, securing a Bronze on the world stage is a massive feat for Indian Badminton. This team never stops inspiring 🇮🇳🔥… pic.twitter.com/Msob29i6VG

— BAI Media (@BAI_Media) May 2, 2026

फ्रांस फाइनल का टिकट पाने वाला डेनमार्क के बाद दूसरा यूरोपीय देश

उल्लेखनीय है कि भारत ने 2022 के स्वर्ण पदक अलावा 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीते थे। अब उसके खाते में चौथा कांस्य पदक आएगा। वहीं फ्रांस इस जीत के साथ डेनमार्क के 2016 में पहला खिताब जीतने के बाद फाइनल में पहुंचने वाला दूसरा यूरोपीय देश बन गया।

चोटिल लक्ष्य सेन की जगह पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत को लेकर फोरम होर्सेंस के कोर्ट नंबर दो पर सेमीफाइनल खेलने उतरा भारत पहले तीनों एकल रबर में मात खाने के साथ ही निर्णायक लीड खा बैठा, जिसके बाद युगल रबर की जरूरत ही नहीं पड़ी।

Grit. Heart. India. 🥉

While the result tonight didn't go our way, the fire and determination on the court reminded the world why we are champions. We take the lessons, the memories, and the Bronze back home 🇮🇳🏸#ThomasCup2026 #Horsens2026 pic.twitter.com/UY5uyAPlYc

— BAI Media (@BAI_Media) May 2, 2026

क्रिस्टो पोपोव से सीधे गेमों में हारे भारतीय शटलर आयुष शेट्टी

24 घंटे पहले ही विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर पर काबिज व मौजूदा ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियन चीनी ताइपे लिन चुन-यी को आसान शिकस्त देने वाले विश्व नंबर आयुष शेट्टी पहले एकल रबर में मायूस हो गए, जब दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव ने 20 वर्षीय भारतीय शटलर को सिर्फ 39 मिनट में 21-11, 21-9 से परास्त कर दिया।

Thomas Cup – Semifinal showdown as France 🇫🇷 steps up against India 🇮🇳.#ThomasUberCupFinals #Horsens2026 pic.twitter.com/qhyR8m63kU

— BWF (@bwfmedia) May 2, 2026

श्रीकांत व प्रणय भी उच्च रैंकिंग वाले शटलरों को ज्यादा चुनौती नहीं दे सके

दूसरे एकल में विश्व नंबर 30 किदांबी श्रीकांत ने दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर के सामने चुनौती पेश की, लेकिन वह 41 मिनट में 16-21, 18-21 से हार गए। फिर जिम्मेदारी विश्व नंबर 35 एचएस प्रणय पर थी। 2023 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय ने बेहतर चुनौती भी पेश की, लेकिन वह दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव के हाथों 48 मिनट में 19-21, 16-21 से हार गए। इसके साथ ही भारत 03 की निर्णायक लीड खा बैठा।

क्रिस्टो पर दबाव नहीं झोंक सके आयुष

आयुष ने कहा, ‘आज के प्रदर्शन से मैं थोड़ा निराश हूं, लेकिन क्रिस्टो बहुत बढ़िया खेला। वह मुझ पर काफ़ी दबाव बना रहा था मुझे लगता है कि मेरी रणनीति सही नहीं थी, मैं ऐसा ही कहूंगा। मुझे लगता है कि आज उसने मुझे पूरी तरह से मात दे दी।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मकसद उस पर दबाव बनाना था, लेकिन उसने मुझे नेट पर शॉट लगाने का कोई मौका ही नहीं दिया। मुझे लगता है कि नेट पर उसका दबदबा रहा और आज उसके शॉट भी थोड़े तेज थे। इसी वजह से फर्क पड़ा।’

विमल कुमार बोले – लक्ष्य की कमी साफ महसूस हुई

वहीं भारत के पूर्व मुख्य कोच विमल कुमार ने कहा कि लक्ष्य सेन की गैरमौजूदगी एक बड़ा झटका थी और फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में इसकी कमी साफ महसूस हुई। उन्होंने कहा, ‘आज फ्रांस ने भारत को पूरी तरह से पछाड़ दिया और अहम मौकों पर लक्ष्य की कमी साफ महसूस हुई। भारत के लिए यह समय है कि वह फिर से एकजुट हो और और भी मजबूती से वापसी करे। इस टीम की काबिलियत पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।’

Dream run for France! 🇫🇷

Follow live action: https://t.co/TjoFnU4PnB
#ThomasUberCupFinals #Horsens2026 pic.twitter.com/Q4GZE8BasA

— BWF (@bwfmedia) May 2, 2026

फ्रांस की अब चीन से होगी खिताबी मुलाकात

फ्रांस की अब रविवार को थॉमस कप के लिए चीन से मुलाकात होगी, जिसने सायंकालीन सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में कोर्ट नंबर एक पर मेजबान डेनमार्क को 3-1 से शिकस्त दी।

What are your thoughts on today’s results? 👀#ThomasUberCupFinals #Horsens2026 #ThomasCup #UberCup pic.twitter.com/xI8QyelMWB

— BWF (@bwfmedia) May 2, 2026

उबर कप के लिए चीन व कोरिया आमने-सामने

उधर महिला विश्व टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप यानी उबर कप में चीन व कोरिया के बीच खिताबी टक्कर होगी। शनिवार को ही दिन में खेले गए सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 3-0 से हराया तो कोरिया ने इंडोनेशिया पर 3-1 से जीत हासिल की।

 

You Might Also Like

पीएम मोदी का नया अंदाज : पहली बार नए नवरात्रि गीत के बोल लिखे, तनिष्क बागची-ध्वनि भानुशाली ने गाने को दी आवाज
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो 36 घंटे बाद स्वदेश रवाना, विमान में आ गई थी तकनीकी खराबी
पेरिस पैरालम्पिक : निषाद ने ऊंची कूद में दिलाया रजत, प्रीति पाल के नाम दूसरा कांस्य, शटलर सुहास व नितेश स्वर्ण के लिए लगाएंगे जोर
अनुपम खेर अमृतसर पहुंचे, अटारी-वाघा बॉर्डर पर ‘बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी’ में हुए शामिल
पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, अकाली दल का दावा – लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत, AAP ने दी सफाई
TAGGED:BadmintonFrance Defeated India by3-0India Defeated in SemifinalsIndia Has to Settle for BronzeThomas Cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?