Homeहिन्दीचुनावममता ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘एग्जिट पोल सिर्फ शेयर बाजार में हेरफेर...

ममता ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘एग्जिट पोल सिर्फ शेयर बाजार में हेरफेर की एक कोशिश, हम 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे’

कोलकाता, 2 मई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा में चुनाव बाद आए एग्जिट पोल्स के अनुमानों के यह कहते हुए एक बार फिर खारिज कर दिया कि  यह सिर्फ शेयर बाजार में हेरफेर करने की एक कोशिश है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) 200 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।

वर्चुअली संबोधन में ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

राज्य में चार मई को होने वाली वोटों की गिनती से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें जमीनी स्तर पर लगातार संघर्ष करने के लिए बधाई दी। उन्होंने अपनी शानदार जीत पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए पार्टी सदस्यों से कहा कि टीएमसी जीतेगी और 200 से ज्यादा सीटों के साथ जीतेगी।

टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि एग्जिट पोल्स का इस्तेमाल बाजार के व्यवहार को प्रभावित करने के एक जरिया के तौर पर किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बनर्जी ने कहा, ‘एग्जिट पोल स्टॉक मार्केट में हेरफेर करने की एक कोशिश के अलावा और कुछ नहीं हैं। उन्होंने 2021, 2024 और अब भी ऐसा ही किया है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments