hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत और ब्राजील ने द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य किया निर्धारित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत और ब्राजील ने द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य किया निर्धारित
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भारत और ब्राजील ने द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य किया निर्धारित

Revoi Editor
Last updated: July 9, 2025 2:01 am
Revoi Editor
Published: July 9, 2025
Share
SHARE

ब्रासीलिया, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां अल्वोराडा पैलेस में ब्राजीली राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा, ‘रियो और ब्रासीलिया में हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं मेरे मित्र राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। अमेजन की प्राकृतिक सुंदरता और आपकी आत्मीयता दोनों ने हमें मंत्रमुग्ध कर दिया है। राष्ट्रपति द्वारा मुझे ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया जाना मेरे लिए ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के लिए भी अत्यंत गर्व और भावुकता का पल है। मैं इसके लिए उनका, ब्राजील सरकार और ब्राजील के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’

I thank my good friend, President Lula, the Government and wonderful people of Brazil for their kindness through this visit. Over the last few days, I have attended the BRICS Summit in Rio de Janeiro and held bilateral talks with President Lula in Brasília.@LulaOficial pic.twitter.com/QqWpI70Izz

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2025

फुटबॉल व क्रिकेट के प्रति जुनून को 20 बिलियन डॉलर की साझेदारी से जोड़ा

पीएम मोदी कहा, ‘आज की चर्चाओं के दौरान हमने सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। हमने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। फुटबॉल ब्राजील का जुनून है और क्रिकेट भारत के लोगों का जुनून। बॉल बाउंड्री के पार करें या गोल में डालें, जब दोनों एक ही टीम में हों तो 20 बिलियन डॉलर की साझेदारी कठिन नहीं है।’

‘पर्यावरण और क्लीन एनर्जी दोनों देशों की मुख्य प्राथमिकता’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ऊर्जा के क्षेत्र में हमारा सहयोग निरंतर बढ़ रहा है। पर्यावरण और क्लीन एनर्जी दोनों देशों की मुख्य प्राथमिकता है। इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आज जो समझौता किया गया है, उससे हमारे ग्रीन गोल को नई दिशा और गति मिलेगी। रक्षा के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। हम अपने रक्षा उद्योगों को आपस में जोड़ने के प्रयास जारी रखेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सुपर कंप्यूटर में हमारा सहयोग बढ़ रहा है। यह समावेशी विकास और मानव केंद्रित नवाचार की हमारी एक जैसी सोच का प्रमाण है।’

दोनों पक्ष ब्राजील में यूपीआई को अपनाने में सहायता करने के लिए तत्पर

उन्होंने कहा, ‘दोनों पक्ष ब्राजील में यूपीआई को अपनाने में सहायता करने के लिए सहयोग कर रहे हैं। हमें डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और अंतरिक्ष के क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि साझा करने में खुशी होगी। कृषि और पशुपालन क्षेत्र में हमारा सहयोग दशकों पुराना है। अब हम कृषि अनुसंधान एवं खाद्य प्रसंस्करण पर भी मिलकर काम करेंगे। आज जब विश्व तनाव और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है, भारत-ब्राजील की यह साझेदारी स्थिरता और संतुलन का एक अहम स्तंभ है। हम एकमत हैं कि सभी विवादों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर हमारी सोच समान है, शून्य सहिष्णुता और शून्य दोहरे मापदंड। हमारा स्पष्ट मत है कि आतंकवाद पर दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं है। हम आतंकवाद और आतंकवाद के समर्थकों का कठोर विरोध करते हैं।’

राष्ट्रपति लूला के साथ ‘सार्थक वार्ता ‘में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा

वहीं पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लूला के साथ द्वपक्षीय बैठक के बाद एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति लूला के साथ सार्थक बातचीत हुई, जो हमेशा भारत-ब्राजील मैत्री के प्रति भावुक रहे हैं। हमारी बातचीत में व्यापार संबंधों को गहरा करने और द्विपक्षीय व्यापार में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा हुई। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आने वाले समय में इस तरह के संबंधों के पनपने की अपार संभावनाएं हैं।’

Held fruitful talks with President Lula, who has always been passionate about India-Brazil friendship. Our talks included ways to deepen trade ties and also diversify bilateral trade. We both agree that there is immense scope for such linkages to thrive in the coming times.… pic.twitter.com/Bn8w5BCm2X

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2025

प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन पर काबू पाना भी हमारी बातचीत में चर्चा के प्रमुख विषय थे। अन्य क्षेत्र जहां हम और भी अधिक निकटता से काम करेंगे, उनमें रक्षा, सुरक्षा, एआई और कृषि शामिल हैं। अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और डीपीआई में भारत-ब्राजील सहयोग से हमारे लोगों को लाभ होगा।’

इससे पहले पीएम मोदी को राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने ब्राज़ील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। लूला ने ब्रासीलिया में प्रधानमंत्री मोदी को नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस का ग्रैंड कॉलर प्रदान किया। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के लिए 26वां वैश्विक सम्मान है तथा दो जुलाई से शुरू हुई उनकी पांच देशों की यात्रा के दौरान मिला तीसरा सम्मान है।

5 देशीय यात्रा का अंतिम पड़ाव नामाबिया है

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी दो से नौ जुलाई तक पांच देशों (घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील एवं नामीबिया) की राजकीय यात्रा पर हैं और नौ जुलाई को उनकी इस यात्रा का अंतिम पड़ाव नामीबिया है।

You Might Also Like

श्रीलंका : रानिल विक्रमसिंघे 8वेें राष्ट्रपति निर्वाचित, 3 उम्मीदवारों के बीच मिले सर्वाधिक 134 वोट
नए संसद भवन को लेकर चीनी मीडिया ने की तारीफ, कहा – भारत औपनिवेशिक काल की सभी निशानियों को मिटा रहा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : अब तक 79.85 लाख रुपये बरामद, आरोपित 3 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए
हिट एंड रन केस में बोले सीएम शिंदे – दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा
भारत और ब्रिटेन की साझेदारी वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति का आधार: स्टार्मर संग बैठक के बाद बोले पीएम मोदी
TAGGED:bilateral trade to 20 billion dollarsIndia and Brazil set ambitious targettarget to increase bilateral trade
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?