hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत, जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने से 55 लोगों की मौत, सैकड़ों सड़कें बंद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत, जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने से 55 लोगों की मौत, सैकड़ों सड़कें बंद
राष्ट्रीयहिन्दी

हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत, जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने से 55 लोगों की मौत, सैकड़ों सड़कें बंद

Vinayak Barot
Last updated: August 16, 2023 1:18 pm
Vinayak Barot
Published: August 16, 2023
Share
SHARE

शिमली, 16 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। वहां प्राकृतिक आपदा के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। प्रदेश के कई इलाकों से बार-बार भूस्खलन और बादल फटने की खबरें सामने आ रही हैं। इस हादसे में अबतक 55 लोगों की मौत हो गई है। वहीं शिव मंदिर में हुए भूस्खलन में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा 21 तक भी पहुंच सकता है। अभी भी स्थिति खराब बनी हुई। कई रास्ते अभी तक बंद है। वहीं, आज फिर से शिमला के समर हिल इलाके में फिर से भारी भूस्खलन हो गया है।

समर हिल इलाके में हुए भूस्खलन में फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। जानकारी मिलते ही सबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ते और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और उनका तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले, मंगलवार को भारतीय वायु सेना ने शिमला में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान में सहायता के लिए सेना के 18 जवानों को एयरलिफ्ट किया था।

  • इमारतों और संपत्तियों को पहुंचा काफी नुकसान

वेस्टर्न एयर कमांड के एक चिनूक हेलीकॉप्टर ने आज हिमाचल प्रदेश शिमला के पास भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव के लिए 18 भारतीय सेना के जवानों और 3 टन के मिनी डोजर को एयरलिफ्ट किया है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश का कहर जारी है, जिससे इमारतों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

  • 1,220 अवरुद्ध सड़कों में 400 सड़कें बहाल

सीएम ने कहा कि पिछले चार दिनों में बारिश में 157 प्रतिशत की वृद्धि के कारण पूरे राज्य में व्यापक क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार राहत और बचाव का कार्य तेजी से कर रही है। सीएम ने बैठक में बताया कि कुल 1,220 अवरुद्ध सड़कों में से लगभग 400 को बहाल कर दिया गया है। वहीं, उन्होंने बिजली और पेयजल आपूर्ति को तेजी से बहाल करने के निर्देश भी जारी किए।

You Might Also Like

महिला टी20 विश्व कप : मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर पहली बार फाइनल में
खान सर की मुश्किलें और बढ़ीं, कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान गंभीर कमियां दिखीं
मंकीपॉक्स वायरस की जांच के लिए भारत की पहली स्वदेशी RT-PCR किट तैयार, ICMR ने प्रदान की मान्यता
यादें शेष : बप्पी दा के निधन पर बोले कैलाश खेर- पिछले कुछ माह से वो बिल्कुल बोल नहीं पा रहे थे
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.99 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 692.72 अरब डॉलर पर पहुंचा
TAGGED:HIMACHAL PRADESHMONSOON RAIN
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

અમેરિકાની થિંક ટેન્કે આયુષ્માન ભારત યોજનાના કર્યા વખાણ

Revoi
Revoi
May 12, 2019
ગુજરાતમાં દર 6 મહિને ફાયર સેફ્ટી NOC રિન્યુઅલ કરાવી પડશે
मुंबई के सबसे बड़े सफाई अभियान में शामिल हुए राजकुमार राव, कहा- सबसे ज्यादा श्रेय हमारे पीएम मोदीजी को जाता है
संघ के 5वें सरसंघचालक केएस सुदर्शन की जयंती आज : सीएम योगी समेत कई भाजपा नेताओं ने किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी का सीबीएसई के छात्रों से संवाद, शिक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम में बोले – ‘स्वास्थ्य ही धन है’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?