hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एशिया कप हॉकी : मेजबान भारत ने जीत से की शुरुआत, पहले मैच में चीन को 4-3 से हराया, कप्तान हरनमनप्रीत की हैट्रिक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > एशिया कप हॉकी : मेजबान भारत ने जीत से की शुरुआत, पहले मैच में चीन को 4-3 से हराया, कप्तान हरनमनप्रीत की हैट्रिक
अंतरराष्ट्रीयखेलहिन्दी

एशिया कप हॉकी : मेजबान भारत ने जीत से की शुरुआत, पहले मैच में चीन को 4-3 से हराया, कप्तान हरनमनप्रीत की हैट्रिक

Revoi Editor
Last updated: August 30, 2025 3:26 am
Revoi Editor
Published: August 29, 2025
Share
SHARE

राजगीर, 29 अगस्त। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के सहारे मेजबान भारत ने शुक्रवार से यहां प्रारंभ एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए में चीन पर 4-3 की संघर्षपूर्ण जीत से अपने अभियान की शुरुआत की।

𝗪𝗜𝗡 to begin! 🙌

India beat China in a closely contested match at the Hero Asia Cup, Rajgir, Bihar, 2025.

🇮🇳 4-3 🇨🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/tEJbdlBUTT

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2025

राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए दिन के चौथे व अंतिम मैच में भारत ने मध्यांतर तक 2-1 की बढ़त ले रखी थी। इस दौरान हरमनप्रीत सर्वश्रेष्ठ रंग में दिखे। उन्होंने 20वें, 33वें और 47वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए और एक पेनाल्टी स्ट्रोक भी गंवाया।

Hero of the Match 🏅 Harmanpreet Singh (#13, Captain) from India! A stellar performance leading India to a 4–3 win over China in the Hero Men’s Asia Cup 2025.#HeroAsiaCup #HeroOfTheMatch #IndiaHockey pic.twitter.com/SWDY6mQlud

— Asian Hockey Federation (@asia_hockey) August 29, 2025

‘मैन ऑफ द मैच’ हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में गोल दागा। दूसरी तरफ चीन के लिए डु शिन्हाओ (12वां), चेन बेन्हाइ (35वां) और गाओ जीशेंग (42वां) ने गोल किए।

दिलचस्प यह रहा कि संघर्षपूर्ण मुकाबले के पहले क्वार्टर में भारत एक गोल से पिछड़ गया था। लेकिन इसके बाद मेजबानों ने रफ्तार पकड़ी और दूसरे क्वार्टर में दो मिनट में दो गोल करके हाफटाइम तक 2- 1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरा गोल किया। चीन ने दो मिनट बाद ही जवाबी हमले में गोल दागा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर थी, लेकिन हरमनप्रीत ने 47वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत की जीत पक्की की। भारत का अगला मुकाबला रविवार को जापान से होगा।

𝗚𝗼𝗮𝗹𝘀 𝗚𝗮𝗹𝗼𝗿𝗲! 🤩

India and China served up a mouth-watering match to wrap up the opening day's proceedings at the Hero Asia Cup, Rajgir, Bihar, 2025.

🇮🇳 4-3 🇨🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/rh9TRFL2WG

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2025

जापान व कोरिया ने 7-0 के बड़े अंतर से जीते अपने मुकाबले

वहीं पूल ए के एक अन्य मैच में जापान ने कजाखस्तान पर 7-0 की एकतरफा जीत हासिल की। उधर पूल बी में कोरिया ने चीन ताइपे को इसी अंतर यानी 7-0 से धोकर रख दिया जबकि मलेशिया ने बांग्लादेश पर 4-1 से जीत हासिल की।

A special moment for the fans in Rajgir, as Hon’ble Chief Minister of Bihar, Shri @NitishKumar acknowledges the cheers and love.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir | @BSSABihar pic.twitter.com/ounCEP8JYA

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2025

सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की

इसके पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खचाखच भरे स्टेडियम में प्रतियोगिता के उद्घाटन की औपचरिकता पूरी की। आठ टीमों की इस प्रतियोगिता में दोनों पूल की शीर्ष दो-दो टीमें सुपर फोर में प्रवेश करेंगी और फाइनल मुकाबला सात सितम्बर को खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता की चैम्पियन टीम अगले वर्ष बेल्जियम व नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में FIH हॉकी विश्व कप के लिए स्वतः अर्हता पा लेगी।

You Might Also Like

भारत-ईयू FTA से साझा समृद्धि को मिलेगी नई गति : राष्ट्रपति मुर्मु
कोरोना से लड़ाई : परिवार में किसी सदस्य के पीड़ित होने पर केंद्रीय कर्मियों को मिलेगी 15 दिन की स्‍पेशल सिक लीव
गुजरात में बारिश का कहर जारी : 18 जिलों में बाढ़, अब तक 32 की मौत
यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने की योजना साझा करे सरकार : राहुल-प्रियंका
पीएम मोदी लाइफस्टाइल फॉर द इनवायरमेंट मूवमेंट लॉन्च करेंगे, बिल गेट्स भी होंगे शामिल
TAGGED:Asia Cup HockeyHarmanpreet scored a hat-trickHOCKEYHost India started with a winIndia defeated China 4-3
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?