विजय कुमार, ट्रैवल एजेंटने कहा कि “बहुत दिनों बाद ट्रेन चली है तो लोगों को बड़ी राहत मिली है। टैक्सी वाले छह सौ रुपये तक किराया ले रहे थे। बस का किराया ढाई सौ रुपये है लेकिन ट्रेन का केवल पचास रुपये है। ट्रेन वालों का व्यवहार भी अच्छा है। टॉयलेट और दूसरी चीजों की सुविधा भी है। इसके अलावा लोग अपने चार्म को भी पूरा करते हैं।
“सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। बच्चे और हम इस ट्रेन को देखना चाहते थे, हमारी इच्छा पूरी हो गई। यह शिमला और लोगों के लिए सबसे अच्छा है और यह सरकार की ओर से एक अच्छी पहल है।” रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा वक्त में कालका और तारादेवी के बीच चलने वाली सेवा को अब शिमला तक बढ़ाया जाएगा।

