Site icon Revoi.in

हिमाचल चुनाव : गांधी परिवार को भाजपा ने दी ये सलाह, अमित मालवीय ने ट्वीट कर कसा तंज

Social Share

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भले ही हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीत लिया हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस की इस जीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोई भूमिका नजर नहीं आ रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने 5 रैलियां की थी और भारी जनसभा को संबोधित किया था। वहीं, राहुल गांधी और सोनियां गांधी ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे चुनावी प्रचार से दूरी बनाए रखी थी।

 

 

 

 

 

अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत पर भाजपा के आई टी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि हिमाचल की जीत से कांग्रेस पार्टी को सबक मिला है कि राहुल गांधी को राज्य के चुनावों से दूर रखें।

वहीं, उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि कल, दो राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए गए। दोंनों राज्यों में मौजूदा सरकार भाजपा की ही थी जिसने एक राज्य को जीता और एक राज्य हार गई। लेकिन चुनाव के दौरान दोनों ही राज्यों में कही भी हिंसा, बूथ कैप्चरिंग, धमकी, दुष्कर्म या किसी कार्यकर्ताओं की हत्या या फिर कोई अन्य राजनीतिक घटना घटना दर्ज नहीं हुई है। लेकिन पिछले साल पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद ममता बनर्जी के राज में यही सब हुआ था।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा में रिकार्ड सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी, वहीं हिमाचल प्रदेश में परंपरा कायम रही। यहां कांग्रेस ने सत्ता में फिर वापसी की है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की एक संसदीय और दो विधानसभा सीटों के साथ ही बिहार, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। कुल मिलाकर 257 सीटों पर चुनाव हुआ था।