hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात उपचुनाव : कांग्रेस ने की कड़ी और विसावदर सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात उपचुनाव : कांग्रेस ने की कड़ी और विसावदर सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात उपचुनाव : कांग्रेस ने की कड़ी और विसावदर सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

Revoi Editor
Last updated: June 2, 2025 5:46 pm
Revoi Editor
Published: June 2, 2025
Share
SHARE

अहमदाबाद, 2 जून। गुजरात में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य की कड़ी और विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए क्रमश: रमेश चावड़ा और नितिन रणपरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चावड़ा मेहसाणा जिले की कड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। जूनागढ़ जिला पंचायत के सदस्य रह चुके रणपरिया पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए कड़ी से राजेंद्र चावड़ा और विसावदर से कीरीटभाई पटेल को मैदान में उतारा है। इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कड़ी से जगदीश चावड़ा और विसावदर से गोपाल इटालिया को मैदान में उतार चुकी है।

अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित कड़ी सीट चार फरवरी को भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन के बाद खाली हो गई थी। दिसंबर 2023 में ‘आप’ विधायक भूपत भायाणी के इस्तीफा देने के बाद विसावदर सीट खाली हो गई थी। बाद में वह सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।

सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है और मतगणना 23 जून को होगी। गुजरात विधानसभा में 182 सीट हैं, जिनमें से भाजपा के पास 161, कांग्रेस के पास 12 और ‘आप’ के पास चार सीट हैं, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी और दो सीटें निर्दलीय के पास हैं।

You Might Also Like

कांगो में खदान हादसा : पुल ढहने से कम से कम 50 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात सरकार ने UCC की आवश्यकता के आकलन और मसौदा विधेयक के लिए गठित की समिति 
सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर
एअर इंडिया की खराब व्यवस्था पर भड़कीं भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर, Twitter पर लगाई क्लास तो मांगनी पड़ी माफी
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तोहफा : ESIC ने नियमों में ढील के साथ चिकित्सा लाभ देने का किया फैसला
TAGGED:announcementcandidatesCOngressGujarat by-electionkadiVisavadar seat
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?