Goodbye Sharad Yadav: शरद यादव के निधन पर सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया शोक

लखनऊ, 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ”

वहीं सपा प्रमुख समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव निधन पर शोक व्यक्त करते हिए ट्वीट किया, “ महान समाजवादी नेता आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

उल्लेखनीय है कि शरद यादव का आज रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि शरद यादव का आज रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular