Homeहिन्दीचुनावमतदान के दिन मुंबईवासियों को गिफ्ट : मेट्रो की दो लाइनों पर 10...

मतदान के दिन मुंबईवासियों को गिफ्ट : मेट्रो की दो लाइनों पर 10 प्रतिशत की छूट

मुंबई, 3 मई। महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने लोकसभा चुनाव के तहत मतदान के दिन मुंबईवासियों को गिफ्ट देने की शुक्रवार को घोषणा की। इस क्रम में 20 मई को शहर में मतदान के लिए यात्रियों को टिकटों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होना है।

MMMOCL द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मेट्रो लाइन 2ए और लाइन7 पर यात्रा करने वाले यात्री मतदान के दिन 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। MMMOCL अंधेरी (पश्चिम) और दहिसर (पूर्व) के बीच मेट्रो लाइन 2ए और दहिसर (पूर्व) और अंधेरी (पूर्व) के बीच लाइन 7 का संचालन करता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पहल मेट्रो यात्रियों को नागरिक के रूप में उनके कर्तव्य को पूरा करने और मतदान के वास्ते प्रोत्साहित करने के लिए की गई है। इसका मकसद मतदान को बढ़ावा देना है। इसमें कहा गया है कि मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए मुंबई वन कार्ड, पेपर क्यूआर और पेपर टिकट का उपयोग करने वाले यात्री मतदान के बाद वापसी की यात्रा के लिए मूल किराए पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments