1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल की तारीफ, कहा- RSS ने नहीं की Bharat Jodo Yatra की न‍िंदा
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल की तारीफ, कहा- RSS ने नहीं की Bharat Jodo Yatra की न‍िंदा

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल की तारीफ, कहा- RSS ने नहीं की Bharat Jodo Yatra की न‍िंदा

0
Social Share

अयोध्या, 4 दिसंबर। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आशीर्वाद देने के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की प्रशंसा की जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा क‍ि आरएसएस ने भारत जोड़ो यात्रा की कभी निंदा नहीं की।

चंपत राय ने कहा क‍ि राहुल गांधी को ‘देश के लिए पैदल चलने वाला नौजवान’ बताते हुए कहा, ‘मैं उनके इस कदम की सराहना करता हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं आरएसएस का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की।’ राम मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वह खराब मौसम में चल रहे हैं और इसकी सराहना की जानी चाहिए। उनकी टिप्पणी मंगलवार को राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा यात्रा के लिए गांधी को आशीर्वाद देने के एक दिन बाद आई है।

  • वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना

राम मंदिर ट्रस्ट के एक अन्य वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा क‍ि मैं भगवान राम से उन्हें आशीर्वाद देने की प्रार्थना करता हूं ताकि राष्ट्र एकजुट, मजबूत और सामंजस्यपूर्ण बना रहे। भारत जोड़ो एक अच्छा नारा है और भारत को एकजुट होना चाहिए।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code