hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओवल टेस्ट : ओली पोप और पुछल्ले वोक्स ने इंग्लैंड को दिलाई 99 रनों की बढ़त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ओवल टेस्ट : ओली पोप और पुछल्ले वोक्स ने इंग्लैंड को दिलाई 99 रनों की बढ़त
खेलहिन्दी

ओवल टेस्ट : ओली पोप और पुछल्ले वोक्स ने इंग्लैंड को दिलाई 99 रनों की बढ़त

Vinayak Barot
Last updated: September 4, 2021 12:37 am
Vinayak Barot
Published: September 3, 2021
Share
SHARE

लंदन, 3 सितम्बर। उमेश यादव (3-76) और जसप्रीत बुमराह (2-67) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने तो एकबारगी इंग्लैंड खेमे को गहरे दबाव में ला दिया था। लेकिन मध्यक्रम बल्लेबाज ओली पोप (81 रन, 159 गेंद, छह चौके) ने न सिर्फ लड़खड़ाई इंग्लिश पारी को संभाला वरन पुछल्ले क्रिस वोक्स से भी उन्हें सहारा मिला और मेजबान यहां केनिंगटन ओवल ग्राउंड पर खेले जा रहे चतुर्थ टेस्ट के दूसरे दिन 99 रनों की बढ़त लेने में सफल हो गए।

रोहित-राहुल दूसरी पारी में भारत को स्थिर शुरुआत देने में लगे

पहली पारी में भारत को पहले ही दिन सिर्फ 191 रनों पर बिखेरने के बाद शुक्रवार को 3-56 से आगे बढ़े इंग्लैंड की पारी 290 रनों पर सीमित हुई। इसके बाद बचे 16 ओवरों में भारत ने दूसरी पारी में बिना क्षति 43 रन बनाए थे। रोहित शर्मा (नाबाद 20 रन, 56 गेंद, दो चौके) और के.एल. राहुल (नाबाद 22 रन, 41 गेंद, चार चौके) मेहमानों को स्थिर शुरुआत देने में लगे थे और इंग्लैंड की कुल बढ़त घटकर 56 रनों की रह गई थी।

इंग्लैंड की टीम एक समय 151 रनों पर छह विकेट गंवाकर दवाब में थी। इसके मुख्य कारक बुमराह और सीरीज में पहली बार उतरे उमेश यादव बने, जो 62 रनों के भीतर शीर्ष पांच बल्लेबाजों को लौटा चुके थे। लेकिन इसके बाद ओली पोप ने जॉनी बेयर्सटो (37 रन, सात चौके) व मोईन अली (35 रन, सात चौके) के साथ क्रमशः 89 और 71 रनों की दो बड़ी साझेदारियों से इंग्लैंड की बढ़त सुनिश्चित कर दी।

ओली पोप, बेयर्सटो और मोईन के बाद वोक्स ने संभाला मोर्चा

ओली पोप को आठवें विकेट के रूप में शार्दूल ठाकुर ने बोल्ड मारा तो इंग्लैंड का स्कोर 250 रन था। लेकिन फिर वोक्स ने अकेले मोर्चा संभाला और टीम को 300 के करीब पहुंचा दिया। भारतीय पारी के दौरान 55 रन पर सबसे ज्यादा चार विकेट लेने वाले वोक्स तेज 50 रन (60 रन, 11 चौके) बनाने के बाद अंतिम बल्लेबाज के रूप में रन आउट हुए। भारत की ओर से रविद्र जडेजा ने भी दो विकेट लिए जबकि शार्दूल के अलावा मो. सिराज ने एक सफलता पाई।

इसके पूर्व भारत की पहली पारी में सर्वोच्च स्कोरर शार्दूल (57 रन, 36 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) थे। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली (50 रन,96 गेंद, आठ चौके) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज नहीं जम सका। वोक्स के अलावा ओली रॉबिंसन ने 38 पर तीन विकेट लिए थे।

You Might Also Like

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा
भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत, हत्या की कोशिश का भी आरोप
बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन पर विदेश मंत्री ने कहा- “भारत-अमेरिका संबंधों के लिए शानदार दिन”
‘मेरे भाई राहुल से सीखें, जो देश के लिए गोली खाने को तैयार,’ पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का पलटवार
ભૂટાન નરેશને મળ્યા વિદેશ પ્રધાન એસ. જયશંકર, ભારતની પાડોશી પ્રથમની નીતિને રેખાંકીત કરી
TAGGED:Chris WoakesCricketenglandindiaOllie PopeOval Test
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?