1. Home
  2. अपराध
  3. विशेष MCOCA कोर्ट ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को 14 दिनों की कस्टडी में भेजा, क्राइम ब्रांच ने चीन से किया प्रत्यर्पित
विशेष MCOCA कोर्ट ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को 14 दिनों की कस्टडी में भेजा, क्राइम ब्रांच ने चीन से किया प्रत्यर्पित

विशेष MCOCA कोर्ट ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को 14 दिनों की कस्टडी में भेजा, क्राइम ब्रांच ने चीन से किया प्रत्यर्पित

0
Social Share

मुंबई, 23 मार्च। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच आज गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को अदालत लेकर पहुंची, जहां उसे विशेष MCOCA अदालत के समक्ष पेश किया गया। MCOCA अदालत ने प्रसाद पुजारी को 14 दिनों के लिए मुंबई पुलिस की कस्टडी में भेज दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी शुक्रवार की देर रात पुजारी को चीन से मुंबई लेकर आए थे।

प्रत्यर्पण के डर से चीनी महिला से की थी शादी

गैंगस्टर पुजारी के खिलाफ मुंबई में हत्या और जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आखिरी मामला 2020 में दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुजारी के गिरोह का सफाया कर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। भारत में प्रत्यर्पित किए जाने के डर से पुजारी ने एक चीनी महिला से शादी कर ली थी। वर्ष 2008 में प्रसाद पुजारी को चीन में अस्थायी निवास की अनुमति दी गई थी, जो 2012 में ही समाप्त हो गई थी।

शिवसेना नेता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी की घटना में शामिल था पुजारी

पुजारी की मां को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2020 में गिरफ्तार किया था, उनकी गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को मालूम चला कि पुजारी का यात्रा वीजा खत्म हो गया है। बता दें, प्रसाद पुजारी मुंबई के विक्रोली में शिवसेना नेता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। 19 दिसम्बर, 2019 को हुए हमले में जाधव बच गए थे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code