hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Vinayak Barot
Last updated: August 13, 2023 5:40 pm
Vinayak Barot
Published: August 13, 2023
Share
SHARE

देहरादून, 13 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद उपाध्याय और छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने यहां बताया कि पंजाब के पटियाला के रहने वाले संजीव कुमार ने यहां दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उपाध्याय और उनके छह साथियों ने उत्तराखंड में सरकारी निविदा दिलाने के नाम पर उनसे कई बार में करीब तीन करोड़ रुपये लिए।शिकायत में संजीव ने कहा कि उनकी और उपाध्याय की मुलाकात पिछले साल अप्रैल में हुई थी और उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

पुलिस ने बताया कि संजीव ने अपने आरोप में कहा कि उपाध्याय ने उसे सरकारी निविदा दिलाने का वादा किया और इसके लिए उनसे तथा उनके कुछ साथियों से कुछ अंतराल पर करीब तीन करोड़ रुपये ले लिए। शिकायत में कहा गया कि निविदाएं नहीं मिलने पर जब उपाध्याय से पैसे वापस मांगे गए तो उसने 30 लाख रुपये का एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया।

इस मामले में उपाध्याय के अलावा, सौरभ शर्मा, सौरभ की पत्नी नंदिनी, महेश महारिया, रौनक महारिया, शाहरूख खान और अमित लांबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वास उल्लंघन) और 120 (बी)(आपराधिक साजिश में भागीदारी) के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

सेवानिवृत्त हो चुके उपाध्याय की गिनती राज्य सचिवालय के प्रभावशाली कर्मचारियों में होती थी। धामी के निजी सचिव रहने से पहले वह उत्तराखंड के मुख्य सचिवों के निजी सचिव भी रह चुके हैं।

You Might Also Like

मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की आवाज और हैंड राइटिंग के नमूने लिए गए
अमित शाह अब राज्यसभा में पेश करेंगे दिल्ली सेवा बिल, NDA और INDIA की होगी अग्नि परीक्षा
रणजी ट्रॉफी : मेघालय के आकाश ने रचा इतिहास, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़ा तीव्रतम पचासा, एक ओवर में 6 छक्के भी ठोके
शुरुआत में राहुल गांधी को छोटा-मोटा पटाखा देना चाहिए : केशव मौर्य का कांग्रेस पर तंज
टी20 विश्व कप जीतने पर लोकसभा में भारतीय टीम को दी गई बधाई
TAGGED:former private secretary of CMFraud case registeredUTTARAKHAND
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?