Site icon Revoi.in

महाराष्ट्र : नागपुर में शादी के नाम पर चार पुरुषों को बनाया शिकार, प्रेमी सहित महिला गिरफ्तार

Social Share

नागपुर, 4 मई। महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक महिला को कथित तौर पर कई पुरुषों से शादी करने और उनसे जबरन वसूली करने के आरोप में उसके पुरुष साथी सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पतियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा उनसे पैसे वसूलती थी

अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपितों की पहचान वर्धा निवासी भाविका मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे (35) और उसके प्रेमी मयूर राजू मोटघरे (27) के रूप में हुई है। महिला की 2003, 2013, 2016 और 2021 में चार शादियां हुई थीं। महिला का काम करने का तरीका उसके पतियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें दर्ज करवाना और फिर उनसे पैसे वसूलना था।

महिला को जरीपटका के एक महेंद्र वनवानी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिससे उसने पिछले साल 16 सितंबर को शादी की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने वानवानी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था और कथित तौर पर उससे चार लाख रुपये वसूलने की कोशिश की थी।