1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 सितम्बर। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को हल्के बुखार के लक्षणों के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालिया उपस्थिति एक सितम्बर को मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में थी। बैठक खत्म होते ही सोनिया गांधी राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं।

राजनीति में एक्टिव हुईं सोनिया गांधी

देखा जाए तो लोकसभा चुनाव करीब आने के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक से पहले वह बंगलुरु में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code