1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. राजस्थान : पूर्व भाजपा सांसद सुखबीर सिंह का मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इनकार, बोले- जो मोदी को गाली देगा, उसे लेने का हक नहीं
राजस्थान : पूर्व भाजपा सांसद सुखबीर सिंह का मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इनकार, बोले- जो मोदी को गाली देगा, उसे लेने का हक नहीं

राजस्थान : पूर्व भाजपा सांसद सुखबीर सिंह का मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इनकार, बोले- जो मोदी को गाली देगा, उसे लेने का हक नहीं

0
Social Share

जयपुर, 23 फरवरी। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया पर आरोप है कि उन्होंने एक डोनेशन ड्राइव के दौरान मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इनकार कर दिया। पूर्व सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से यह कहते हुए कंबल वापस ले लिया कि ‘जो लोग मोदी को गाली देते हैं, उन्हें कंबल लेने का कोई हक नहीं है।’

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सुखबीर सिहं को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मेरी बात सुनो, जो लोग (प्रधानमंत्री) मोदी को गाली देते हैं, उन्हें (कंबल) लेने का कोई अधिकार नहीं है। अगर आपको बुरा लगे तो मैं कुछ नहीं कर सकता।’

कंबल न पाने वाली महिलाओं में एक सुकरन खान ने मीडिया से बातचीत में कहा, बीजेपी नेता को एक मुस्लिम नाम सुनकर बुरा लगा। वह सबको कंबल दे रहे थे। लेकिन अचानक, उन्होंने अपने स्टाफ से हमारे नाम पूछने को कहा। हमने उन्हें अपने नाम बताए। वह बुरा मान गए क्योंकि हम मुस्लिम हैं। उन्होंने तुरंत हमारे कंबल वापस ले लिए।’

हालांकि भाजपा नेता का वीडियो एडिट किया गया था, लेकिन कांग्रेस एमपी हरीश चंद्र मीणा ने इसका अनकट वर्जन शेयर किया। वीडियो में, भाजपा नेता महिलाओं के नाम पूछते हुए दिख रहे हैं, और जब उन्हें पता चलता है कि वे मुस्लिम हैं, तो वह अपने साथियों से उन्हें कंबल न देने के लिए कहते हैं।

हरीश चंद्र मीणा ने एक पोस्ट में लिखा, ‘टोंक जिले की निवाई विधानसभा के ग्राम करेडा बुजुर्ग में भगवान के मंदिर पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा मुस्लिम रोजेदार महिलाओं से किया गया व्यवहार न केवल निंदनीय है बल्कि इस देश के सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने वाली विघटनकारी सोच का परिणाम है।’

वायरल वीडियो में जौनपुरिया महिलाओं से वहां से जाने के लिए कहते हुए और यह कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर महिलाओं को ‘बुरा’ लगा तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा ने अब तक इस मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है।

टोंक-सवाई माधोपुर के पूर्व एमपी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आपको बुरा लगे तो कोई बात नहीं। वे कंबल ले लेंगे और बाद में शेखी बघारेंगे कि उन्होंने हमें बेवकूफ बनाया। आप बहस क्यों कर रहे हैं? किसी बहस की जरूरत नहीं है। यह कोई सरकारी स्कीम नहीं है। यह एक पर्सनल अरेंजमेंट है।’

वीडियो के अनकट वर्शन में, मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से मना करने पर कुछ लोगों ने पूर्व सांसद का सामना किया। वे उन्हें यह कहते हुए देखे जा सकते हैं कि महिलाएं घंटों से इंतजार कर रही थीं, जिसके बाद उन्हें खाली हाथ जाने के लिए कहा गया, जिस पर सिंह ने जवाब दिया कि वह मौके से जाने से पहले बहस नहीं करना चाहते थे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code