hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप, बोले- सपा सरकार बनी तो KG से PG तक बेटियों की पढ़ाई मुफ्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप, बोले- सपा सरकार बनी तो KG से PG तक बेटियों की पढ़ाई मुफ्त
राजनीतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप, बोले- सपा सरकार बनी तो KG से PG तक बेटियों की पढ़ाई मुफ्त

Revoi Editor
Last updated: May 3, 2026 10:15 pm
Revoi Editor
Published: May 3, 2026
Share
SHARE

लखनऊ, 3 मई। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा झूठ की सोनपापड़ी बनाती है, जिस पर परत-दर-परत झूठ चढ़ाया जाता है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मेरठ से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करते हुए उन्होंने यह भी वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर केजी से लेकर पीजी तक बेटियों की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त की जाएगी।

अखिलेश ने मेरठ के 10वीं और 12वीं के टापर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। इस मौके पर सरधना के विधायक अतुल प्रधान भी मौजूद रहे। उनके सहयोग से लखनऊ के कुछ मेधावी छात्र-छात्राओं को भी लैपटॉप दिए गए।

उन्होंने कहा कि डिजिटल डिवाइस देने की शुरुआत सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने की थी, जिसका मकसद डिजिटल डिवाइड को खत्म करना था। उन्होंने दावा किया कि उस समय दिए गए लैपटॉप आज भी चल रहे हैं और कई युवाओं ने उसी के जरिये अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की।

पीडीए का काम, प्रतिभाओं का सम्मान! pic.twitter.com/tT6HEBBeAI

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 3, 2026

सिद्धार्थनगर में पानी टंकी की सीढ़ी टूटने से बच्चों की मौत भ्रष्टाचार का नतीजा

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने भाजपा सरकार पर कई मोर्चों पर हमला बोला। सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का नतीजा है। सपा पहले से ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाती रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टंकी भ्रष्टाचार का भार तक नहीं सह पाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि टंकी की पाइपलाइन की जांच हो जाए तो उसकी कड़ी कालिदास मार्ग तक जुड़ती नजर आएगी।

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाया सवाल

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और कई विद्यालय बंद होने की स्थिति में हैं। सपा इन आंकड़ों को एकत्र कर रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करेगी।

‘बंगाल में दीदी ही जीतेंगी और वहीं रहेंगी’

चुनाव प्रक्रिया को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है और लोगों का चुनाव आयोग पर भरोसा है, लेकिन उन्होंने रामपुर और पश्चिम बंगाल की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा हालात सवाल खड़े करते हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि दीदी ही जीतेंगी और वहीं रहेंगी।

ईवीएम पर भी सवाल उठना स्वाभाविक

अखिलेश ने तकनीक को लेकर भी सवाल उठाए। शनिवार को मोबाइल पर आए अलर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि ऐसी कौन सी तकनीक है, जिससे स्विच ऑफ मोबाइल पर भी अलर्ट आ सकता है। उन्होंने कहा कि जब स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी और बेईमानी की शिकायतें सामने आ रही हैं तो ईवीएम पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।

भाजपा इस बार डीजे के माध्यम से लड़ेगी चुनाव लड़ेगी

सपा प्रमुख ने भाजपा पर डर और भय का माहौल बनाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा जनता को डराकर वोट लेना चाहती है, लेकिन आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार डीजे के माध्यम से भी चुनाव लड़ेगी। खूब ऐसे गाने बजाएंगे, जिससे विरोध बढ़े। आपको याद होगा कि बहराइच में एक घटना इसी डीजे के वजह से हुई थी। यदि आपत्तिजनक गाना बजाएंगे तो दूसरा पक्ष भी कुछ न कुछ कहेगा। यह बीजेपी की कोई नई साजिश चल रही है। अब कुछ दिन बाद ब्वॉय डीजे बजाना शुरू करेंगे, भाजपा के लोग ऐसी तैयारी कर रहे हैं। हम जनता को पहले से ही सावधान कर रहे हैं।

अखिलेश ने कहा, ‘डीजे बजाने से कई सौ मुर्गियां मर गईं, ऐसा मैंने कुछ दिन पहले अखबार में पढ़ा था। मुझे अपने विधायक प्रभु नारायण की बात याद आई कि हां, वह सही कह रहे हैं कि अब भाजपा सरकार इस बार डीजे से भी चुनाव लड़ेगी। इतनी स्ट्रांग साउंड बेस डीजे की होती है कि कमजोर आवाज सुनकर ही मर सकता है। यही वजह है कि वह मुर्गियां डीजे से मर गईं।’

You Might Also Like

यूक्रेनी राष्ट्रपति का भावुक बयान – हमें रूस से लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया, अब तक 137 से ज्यादा मौतें
शाकिब अल हसन का T20I क्रिकेट से संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में खेलेंगे आखिरी टेस्ट सीरीज
देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई
यूपी की अहमियत : लखनऊ राजभवन में सीएम योगी के कंधे पर हाथ रख टहलते दिखे पीएम मोदी
मानसून सत्र का छठा दिन आज, लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे होगी बहस, सरकार ने की बड़ी तैयारी
TAGGED:akhilesh yadaveducation for girls will be freelaptops to meritorious studentsSP chief distributed laptops
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?