hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : बलिया में गंगा स्नान के दौरान 6 डूबे, दो बहनों समेत चार की मौत, नाविकों ने दो लोगों को बचाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी : बलिया में गंगा स्नान के दौरान 6 डूबे, दो बहनों समेत चार की मौत, नाविकों ने दो लोगों को बचाया
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : बलिया में गंगा स्नान के दौरान 6 डूबे, दो बहनों समेत चार की मौत, नाविकों ने दो लोगों को बचाया

Revoi Editor
Last updated: May 3, 2026 4:38 pm
Revoi Editor
Published: May 3, 2026
Share
SHARE

बलिया, 3 मई। यूपी में बलिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्रीरामपुर गंगा घाट पर रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब मुंडन संस्कार के लिए आए छह लोग गंगा स्नान के दौरान डूब गए। हादसे में दो बहनों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

नाविकों ने सूझबूझ दिखाते हुए डूब रहे एक युवक और एक युवती को बचा लिया, लेकिन चार लोग गंगा की तेज धारा में समा गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और लापता लोगों की तलाश के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से युद्धस्तर पर खोज अभियान शुरू कराया। घंटों की तलाश के बाद रामपुर भोज थाना गड़वार की हर्षिता चौहान (17), नंदिता चौहान (12) पुत्री अजित चौहान, थाना फेफना के कल्याणीपुर के अरुण चौहान (20), पुत्र मोहन और गाजीपुर के महेशपुर के अर्जुन चौहान (21) पुत्र मुराली के शव बरामद कर लिए गए।

मुंडन संस्कार के बाद चले गए गंगा स्नान करने

प्राप्त जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर गांव के रहने वाले वशिष्ठ चौहान अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मुंडन संस्कार के लिए शिवरामपुर घाट पहुंचे थे। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान हर्षिता, नंदिता चौहान, अरुण चौहान, अर्जुन चौहान के साथ एक युवक और एक युवती नहाते हुए गहराई में चले गए।

सभी को डूबता देख चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद नाविकों ने एक युवक और एक युवती को बचा लिया। लेकिन चार अन्य गहराई में समा गए। काफी देर तक चले सर्च अभियान के बाद चारों शव बरामद कर लिए गए। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी श्रीरामपुर गंगा घाट पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

पांच दिन पहले भी हुआ था हादसा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि श्रीरामपुर गंगा घाट पर लगातार हो रही डूबने की घटनाओं से प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। लोगों का कहना है कि पांच दिन पहले भी इसी घाट पर डूबने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। इसी वजह से ऐसी दुर्घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

You Might Also Like

दिल्ली : मेडिकल सप्लाई ले जा रहा ड्रोन मैजेंट लाइन पर गिरी, लगभग एक घंटे बाधित रही मेट्रो सेवा
डिफ्टी सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर धोखा देने का आरोप, बोले – ‘कभी गिरगिट को इतनी तेजी से रंग बदलते नहीं देखा..’
बांग्लादेशी घुसपैठियों का तैयार हो रहा बायोमेट्रिक डेटा, सीमा पर BSF लगा रहा खास स्कैनर
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली सूची, राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा ट्रेन अग्निकांड में 8 दोषियों को दी जमानत, फांसी की सजा पाए 4 को राहत नहीं
TAGGED:4 Dead Including Two SistersBoatmen Rescue Two PeopleSix Drown in the Ganges in Ballia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?