hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली दंगा : IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 आरोपित दोषी करार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली दंगा : IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 आरोपित दोषी करार
राष्ट्रीयअपराधदिल्लीराजनीतिराज्यहिन्दी

दिल्ली दंगा : IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 आरोपित दोषी करार

Revoi Editor
Last updated: July 14, 2026 2:26 am
Revoi Editor
Published: July 14, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 जुलाई। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। अदालत ने इस मामले में ताहिर हुसैन के साथ चार अन्य आरोपितों (अनस, कासिम, नाजिम और जावेद) को भी हत्या (आईपीसी की धारा 302) और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं के तहत दोषी करार दिया है। फैसला सुनकर ताहिर हुसैन अदालत में ही रो पड़ा।

इन आरोपों में दोषी करार

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने ताहिर हुसैन समेत कुल 11 आरोपितों के खिलाफ मामले की सुनवाई की। अदालत ने इन आरोपितों में से पांच को दोषी करार दिया। अदालत ने ताहिर हुसैन को दुश्मनी को बढ़ावा देने, दंगा करने, मारपीट, आपराधिक बल का इस्तेमाल और हत्या के आरोपों में दोषी करार दिया।

फरवरी 2020 में दर्ज हुआ था मुकदमा

यह मामला दयालपुर थाने में दर्ज मुकदमे पर आधारित है। आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के पिता रविंद्र कुमार की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया था। पिता रविंदर कुमार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात अंकित शर्मा 25 फरवरी, 2020 को ऑफिस से घर लौटे थे। इसके बाद वह दोबारा घर से बाहर गए थे।

स्थानीय लोगों ने बताई थी, बेटे की हत्या हो गई

शिकायत के अनुसार, जब इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में तैनात अंकित शर्मा काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनके परिवार ने उन्हें खोजना शुरू किया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने परिजनों को बताया कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। अंकित शर्मा की लाश चांद बाग पुलिया इलाके में एक मस्जिद के पास खजूरी खास नाले में फेंक गई है। बाद में पुलिस ने खजूरी खास नाले से अंकित शर्मा की लाश को बरामद किया था।

क्या थे आरोप?

शिकायत में आरोप लगाया गया कि ताहिर हुसैन और अन्य लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सभी आरोपित हुसैन के कार्यालय में जुटे थे। हत्या के बाद अंकित की लाश को ठिकाने लगाया गया।

अदालत ने मार्च, 2023 में तय किए थे आरोप

अदालत ने 23 मार्च, 2023 को ताहिर हुसैन सहित 11 आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किए थे। सभी आरोपितों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दंगा, घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करना, विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाना, हत्या और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।

आम आदमी पार्टी ने ताहिर को कर दिया था सस्पेंड

इस मामले में नाम आने के बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को सस्पेंड कर दिया था। ताहिर हुसैन के साथ 10 अन्य आरोपितों में हसीन उर्फ ​​मुल्लाजी उर्फ ​​सलमान, नाजिम, कासिम, समीर खान, अनस, फिरोज, जावेद, गुलफाम, शोएब आलम उर्फ ​​बॉबी और मुंताजिम उर्फ ​​मूसा शामिल हैं।

दिल्ली दंगों के दौरान हत्या

उल्लेखनीय है कि अंकित शर्मा की हत्या फरवरी, 2020 में नागरिकता (संशोधन) कानून सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान हुई थी। पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं वाली इन झड़पों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। ताहिर हुसैन पर उकसाने और सार्वजनिक अशांति फैलाने वाले बयान देने के आरोप भी लगाए गए थे।

You Might Also Like

उमर अब्दुल्ला बोले – पीएम मोदी से एजेंडे के बाहर कोई बात नहीं की गई, अनुच्छेद 370 की बहाली तक पीछे नहीं हटेंगे
भीमराव से डॉ आंबेडकर तक का सफर वाया गुजरात
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
पीएम मोदी कल करेंगे गुजरात का दौरा, सम्राट संप्रति संग्रहालय के उद्घाटन समेत कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा – ‘आज के समय में भारतीय बैंकों का आकार, उनकी क्षमता काफी मजबूत’
TAGGED:Delhi riotsformer AAP councillorIB officer Ankit Sharmamurder case of IB officerTahir Hussain convicted
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?